Royal Enfield Bear 650 को टक्कर देने आयी BSA की स्क्रैम्बलर 650, जानिए कीमत और फीचर्स

बीएसए स्क्रैम्बलर 650 / फोटो- बीएसए
BSA Scrambler 650 भारत में लॉन्च हो गई है. 652cc इंजन, 45hp पावर और 55Nm टॉर्क के साथ यह बाइक शानदार परफॉर्मेंस देती है. रेट्रो-रग्ड डिजाइन, मजबूत हार्डवेयर और एडवेंचर-फ्रेंडली फीचर्स इसे खास बनाते हैं.
BSA Motorcycles India ने भारतीय बाजार में अपनी नई Scrambler 650 को लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती कीमत 3.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो टॉप वेरिएंट में 3.41 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है. यह कंपनी की दूसरी बाइक है, जो Gold Star 650 के बाद लाइनअप में शामिल हुई है. इस बाइक का मुकाबला सीधे Royal Enfield की Bear 650 से माना जा रहा है.
इंजन और परफॉर्मेंस
नई BSA Scrambler 650 में 652cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है. यह इंजन 6500 rpm पर 45hp और 4000 rpm पर 55 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है, जो पावर को स्मूद तरीके से रियर व्हील तक पहुंचाता है.
हार्डवेयर और ब्रेकिंग
BSA Scrambler 650 का हार्डवेयर इसे हर तरह के रास्तों के लिए तैयार बनाता है. यह बाइक Gold Star 650 के प्लेटफॉर्म पर बनी है, लेकिन इसमें बेहतर बैलेंस और मजबूती के लिए मॉडिफाइड सब-फ्रेम दिया गया है. आगे 41 mm के टेलीस्कोपिक फोर्क्स (गेटर के साथ) और पीछे प्रीलोड एडजस्टेबल ड्यूल शॉक एब्जॉर्बर्स मिलते हैं, जो खराब सड़कों और ऑफ-रोडिंग में झटकों को अच्छे से संभालते हैं.
ब्रेकिंग के लिए इसमें 320 mm का फ्रंट डिस्क Brembo ट्विन-पिस्टन कैलिपर के साथ और 255 mm का रियर डिस्क दिया गया है, जिससे बाइक पर अच्छा कंट्रोल बना रहता है. साथ ही 19-इंच फ्रंट और 17-इंच रियर व्हील के साथ Pirelli Scorpion Rally STR टायर्स दिए गए हैं, जो कच्चे रास्तों पर भी मजबूत ग्रिप और बेहतर परफॉर्मेंस देते हैं.
डिजाइन और लुक
BSA Scrambler 650 का डिजाइन क्लासिक और एडवेंचर का शानदार कॉम्बिनेशन है. इसमें नियो-रेट्रो स्टाइल दिया गया है, लेकिन इसे थोड़ा ज्यादा रग्ड बनाया गया है, ताकि यह सिर्फ दिखने में ही नहीं, बल्कि फील में भी एडवेंचर बाइक लगे.
इसमें छोटा राउंड हेडलैंप और 65 डिकल्स दिए गए हैं, जो इसके 650cc इंजन की पहचान को दिखाते हैं. वहीं स्क्रैम्बलर स्टाइल बीक, स्लिम फ्यूल टैंक और रिब्ड सीट इसे एक मजबूत और स्टाइलिश लुक देते हैं.
पीछे की तरफ एक्सटेंडेड टेल, राउंड टेललाइट और इंडिकेटर्स इसे क्लासिक टच देते हैं. साथ ही डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर इसे मॉडर्न फील देता है. कुल मिलाकर, यह बाइक पुराने जमाने की स्टाइल और आज के एडवेंचर का परफेक्ट कॉम्बिनेशन पेश करती है.
डायमेंशन और एर्गोनॉमिक्स
BSA Scrambler 650 को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह लंबी राइड्स और एडवेंचर दोनों के लिए आरामदायक रहे. इसकी सीट हाइट 820 mm है, जो ज्यादातर राइडर्स के लिए सही बैठती है, जबकि 1465 mm का व्हीलबेस बाइक को बेहतर स्टेबिलिटी देता है.
187 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस इसे खराब सड़कों और हल्के ऑफ-रोड रास्तों पर भी आसानी से चलने लायक बनाता है. वहीं 12 लीटर का फ्यूल टैंक लंबी दूरी की राइड्स के लिए काफी है.
सबसे खास बात इसका सीधा बैठने का पोजिशन है, जिससे राइडर को लंबी दूरी तय करते समय कम थकान होती है और सफर ज्यादा आरामदायक बनता है.
यह भी पढ़ें: एडवेंचर के शौकीनों के लिए आयी नयी Yezdi Scrambler, दमदार स्टाइल के साथ मिलेगी ऑफ-रोड पावर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




