ePaper

खुशखबरी! जून में लॉन्च हो जाएगी Bajaj की CNG की बाइक, जानें क्या है खास

Updated at : 15 May 2024 11:47 AM (IST)
विज्ञापन
Bajaj CNG Bike

Bajaj CNG Bike

Bajaj CNG Bike का इंतजार अब खत्म होने वाला है. कंपनी ने इसके लॉन्च को लेकर नई जानकारी साझा की है. वहीं कंपनी ने बताया है कि 20 सालों में बजाज प्लसर ने 20 लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा छूने वाली है.

विज्ञापन

Bajaj CNG Bike घरेलू दोपहिया विनिर्माता बजाज ऑटो स्वच्छ ईंधन सीएनजी से चलने वाली मोटरसाइकिलों का पोर्टफोलियो तैयार करने में जुटी हुई है और वह इस साल जून में ऐसी पहली बाइक उतारने की योजना बना रही है.

Also Read: Car Safety Rating के बारे में जानना हो, तो समझना होगा कार क्रैश टेस्ट का पूरा प्रोसेस!

बजाज ऑटो के प्रबंध निदेशक राजीव बजाज का बयान

बजाज ऑटो के प्रबंध निदेशक राजीव बजाज ने शुक्रवार को कहा कि स्वच्छ ईंधन से चलने वाली पहली बाइक जून में बाजार में आ जाएगी. उन्होंने कहा कि नई बाइक किफायती सफर को लेकर जागरूक ग्राहकों को लक्षित करेगी और एक अलग ब्रांड के तहत बाजार में उतारी जा सकती है.

CNG बाइक की कीमत आम बाइक से थोड़ी ज्यादा होती है

हालांकि बजाज ने कहा कि इस बाइक के विनिर्माण की ऊंची लागत होने से इसकी कीमत पेट्रोल बाइक की तुलना में अधिक हो सकती है.बजाज ने यह भी कहा कि 20 साल पहले आई पल्सर बाइक की बिक्री के जल्द ही 20 लाख इकाई का आंकड़ा पार हो जाने की उम्मीद है.

Also Read: कभी नहीं कटेगा ओवर स्पीड का चालान! बस आपको करना होगा ये काम…

अगले 5 साल में 5000 करोड़ का का निवेश

उन्होंने अगले पांच साल में कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के लिए बजाज समूह द्वारा 5,000 करोड़ रुपये खर्च करने की प्रतिबद्धता जताई. इससे भविष्य के दो करोड़ से अधिक युवाओं को लाभ होगा और वे भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था द्वारा पेश किए गए रोजगार और उद्यमशीलता के अवसरों का लाभ उठा सकेंगे.

CNG बाइक कितने सीसी की होगी ये जानकारी नहीं

Bajaj ने इसे लेकर अबतक ये खुलासा नहीं किया है कि ये CNG बाइक कितने सीसी की होगी. मगर सूत्रों के मुताबिक ये बाइक 100cc से 160cc तक हो सकती है. बजाज की सीएनजी बाइक को लेकर मार्केट में काफी चर्चा है, निश्चित ही बजाज की ये बाइक मील का पत्थर साबित हो सकती है.

बाइक सेगमेंट में बजाज एक बहुत बड़ा नाम है. बात अगर माइलेज वाली बाइक्स की करें तो बजाज प्लेटिना और CT100 का कोइ मुकाबला नहीं और उम्मीद जताई जा रही है की बजाज की आने वाली सीएनजी बाइक की रेंज बेहतरीन होने के साथ-साथ इसकी कीमत भी कम होगी.

ऐसे चलती है CNG बाइक

बात करें अगर CNG बाइक कि तो, सीएनजी बाइक में पेट्रोल इंजन की जगह सीएनजी इंजन होता है. सीएनजी इंजन में, पेट्रोल के बजाय, Compressed Natural Gas का उपयोग किया जाता है. यह गैस एक टैंक में जमा होती है, जो बाइक के फ्रेम में लगी होती है.

Also Read: कितने स्मार्ट हैं आप, बताएगी आपकी कार….कार के कलर से हो जाता आपका IQ टेस्ट!

विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola