लॉन्च से पहले Bajaj Qute EV की झलक देखने को मिली, वायरल वीडियो में सामने आए कई फीचर्स
Published by : Ankit Anand Updated At : 22 May 2026 4:46 PM
Bajaj Qute EV (Photo: @theuniqueshadow07/Instagram)
Bajaj Qute EV का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में इस आने वाली सस्ती इलेक्ट्रिक कार की पहली झलक देखने को मिलती है. वीडियो में इसके एक्सटीरियर से लेकर सिंपल लेकिन फीचर-पैक इंटीरियर तक कई डिटेल्स सामने आई हैं. आइए देखते हैं इसे.
2019 में Bajaj Auto ने भारत में Bajaj Qute CNG और LPG लॉन्च किया था. यह एक ऐसी छोटी चार-पहिया गाड़ी थी जिसमें छत और चार सीटें थीं. इसे ऑटो-रिक्शा का एक ज्यादा मॉडर्न और ऑप्शन माना गया था. अब कंपनी एक कदम और आगे बढ़ाने की तैयारी में है. Bajaj जल्द ही Bajaj Qute EV को भारत में लॉन्च कर सकती है. यह एक किफायती इलेक्ट्रिक चार-पहिया गाड़ी होगी, जिसकी कीमत लगभग 3 से 3.5 लाख रुपये के बीच हो सकती है. हाल ही में इस अपकमिंग EV से जुड़ा एक वीडियो भी ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें इसके बारे में कई डिटेल्स शेयर की गई हैं. आइए देखते हैं.
Bajaj Qute EV की वीडियो हो रही वायरल
इंस्टाग्राम पर The Unique Shadow नाम के पेज पर आने वाली Bajaj Qute EV की एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है. वीडियो की शुरुआत में व्लॉगर बताते हैं कि जो लोग अपने परिवार के लिए एक छोटा और किफायती EV लेना चाहते हैं, उनके लिए अब Bajaj Qute एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसके बाद वीडियो में वह इस Qute EV को बाहर से दिखाते हैं और फिर अंदर का इंटीरियर भी लोगों को डिटेल में दिखाते हैं.
Bajaj Qute EV: एक्सटीरियर
इस छोटी इलेक्ट्रिक कार में आगे की तरफ हैलोजन हेडलाइट्स दी गई हैं. इसके साथ ही सामने एक मैट ब्लैक बम्पर मिलता है, जिसमें कूलिंग के लिए हॉरिजॉन्टल स्लैट्स दिए गए हैं. इसमें सिर्फ एक ही वाइपर दिया गया है. इसके अलावा, इस गाड़ी की छत पर कंपनी की तरफ से एक रूफ कैरियर भी लगाया गया है. साइड प्रोफाइल की बात करें तो साइज छोटा होने के बावजूद इसमें चार दरवाजे दिए गए हैं. साथ ही ब्लैक क्लैडिंग, ब्लैक डोर हैंडल्स और मैन्युअली एडजस्ट होने वाले ORVMs भी मिलते हैं.
Bajaj Qute EV: इंटीरियर
इसके बाद व्लॉगर Qute EV की तरफ बढ़ता है और इसके इंटीरियर को दिखाना शुरू करता है. अंदर एक काफी सिंपल सा डैशबोर्ड मिलता है, जिसमें Qute ब्रांडिंग वाला स्टीयरिंग व्हील दिया गया है. इसके साथ ही टर्न इंडिकेटर और वाइपर कंट्रोल के लिए स्टॉक्स भी मौजूद हैं. इसमें एक डिजिटल गेज क्लस्टर दिया गया है, जो स्पीड, बैटरी लेवल और बाकी जरूरी जानकारी साफ-साफ दिखाता है.
इसके साथ ही EV का ड्राइव मोड सेलेक्टर स्टीयरिंग कॉलम के दाईं तरफ दिया गया है, जहां से आप आसानी से Drive, Park और Reverse मोड चुन सकते हैं. व्लॉगर यह भी खास तौर पर बताते हैं कि इतनी किफायती इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर होने के बावजूद इसमें क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर भी मिलते हैं, जो आमतौर पर महंगी गाड़ियों में देखने को मिलता है.
Bajaj Qute EV का केबिन टूर
क्रिएटर ने उसी Bajaj Qute EV का एक और वीडियो शेयर किया है. उसमें वो बताते हैं कि यह शहर में रोजाना छोटे-मोटे सफर और छोटी फैमिली के लिए एकदम परफेक्ट EV है. इसमें आगे की तरफ AC यूनिट भी दी गई है, जिसमें फैन स्पीड और टेम्परेचर कंट्रोल करने के लिए आसान डायल्स मिलते हैं. इसके अलावा, इसमें स्टेरियो सिस्टम लगाने के लिए भी जगह दी गई है, जिसे आप आसानी से किसी भी लोकल आफ्टरमार्केट शॉप से इंस्टॉल करवा सकते हैं. खास बात यह है कि पीछे बैठने वाले पैसेंजर्स के लिए भी छत पर एक अलग AC यूनिट दी गई है.
वीडियो में आगे दिखाया गया है कि एक फैन सिस्टम को ऊपर की तरफ फिट किया गया है, जिसका काम अंदर ठंडी हवा को आगे लगे एसी वेंट्स से पूरे केबिन में फैलाना है. इसके बाद व्लॉगर गाड़ी के रियर सीट्स भी दिखाता है, जहां एक दिलचस्प बात सामने आती है. फ्रंट सीट्स की तरह पीछे की सीटों में भी सेफ्टी के लिए सीटबेल्ट दिए गए हैं.
पावरट्रेन को लेकर सस्पेंस बरकरार
हालांकि, वीडियो में इस EV हैचबैक के पावरट्रेन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है. यानी अभी यह साफ नहीं है कि इसमें कौन सा बैटरी पैक, इलेक्ट्रिक मोटर और पावर आउटपुट मिलेगा. इन सभी डिटेल्स के लिए अभी हमें कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा.
क्या आप आज ही Bajaj Qute खरीद सकते हैं?
अभी की सिचुएशन यह है कि Bajaj ने Qute EV को आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया है. कंपनी फिलहाल इसके फाइनल रोड टेस्टिंग फेज को पूरा करेगी, ताकि इसे पूरी तरह सेफ और तैयार करके बाजार में उतारा जा सके.
यह भी पढ़ें: 22kmpl माइलेज, ADAS फीचर और सनरूफ भी…भारत में पेश हुई होंडा की नई SUV
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










