इस गर्मी लंबी ड्राइव पर निकलने वाले हैं? पहले कार की ये 5 जरूरी चीजें जरूर चेक कर लें

गर्मी में रोड ट्रिप पर निकली एक फैमिली (Photo: AI Generated)
Summer Car Maintenance Checklist: गर्मी में लंबी रोड ट्रिप से पहले अपनी कार की बेसिक चेकिंग करना बहुत जरूरी है. कूलेंट, इंजन ऑयल, टायर प्रेशर, बैटरी और AC को जरूर चेक कर लें. थोड़ी सी तैयारी आपको बीच रास्ते की बड़ी परेशानी और ओवरहीटिंग से बचा सकती है.
क्या इस गर्मी आप भी रोड ट्रिप का प्लान बना रहे हैं? बढ़िया आइडिया है, लेकिन निकलने से पहले आपको अपनी कार को थोड़ा समय जरूर देना होगा. भारत की तेज गर्मी में छोटी सी खराबी भी सफर के बीच बड़ा सिरदर्द बन सकती है. सोचिए, हाईवे के बीच इंजन ओवरहीट हो जाए और आप फंस जाएं तो कितना परेशान करने वाला वो सिचुएशन होगा. इसलिए निकलने से पहले बस कुछ मिनट कार की बेसिक चेकिंग करना बेहद जरूरी है, ताकि आपका पूरा सफर आराम से और बिना टेंशन के हो सके. आइए जानते हैं आपको सफर पर निकलने से पहले क्या-क्या चेक कर लेना चाहिए.
सबसे पहले कूलेंट लेवल से शुरुआत करें
गर्मी में आपका इंजन पहले से ज्यादा मेहनत करता है. अगर कूलेंट कम हो जाए तो कुछ ही मिनटों में ओवरहीटिंग की दिक्कत आ सकती है. इसलिए ध्यान रखें कि कूलेंट का लेवल हमेशा मिनिमम और मैक्सिमम के बीच हो. अगर यह कम दिखे, तो तुरंत उसे टॉप-अप कर लें ताकि आपकी गाड़ी सेफ और स्मूद चले.
इंजन ऑइल चेक करें
अब आप अपनी गाड़ी का इंजन ऑयल जरूर चेक करें. अगर सर्विस को टाइम हो गया है, तो उसे टालना बिल्कुल सही नहीं होगा. पुराना या कम इंजन ऑयल गाड़ी की परफॉर्मेंस को कमजोर कर सकता है और इंजन ज्यादा गर्म भी हो सकता है. बस कुछ सेकंड में डिपस्टिक से चेक करके आप बड़ी परेशानी से बच सकते हैं.
टायर को इग्नोर न करें
टायर अक्सर नजरअंदाज कर दिए जाते हैं, लेकिन ये आपकी सेफ्टी में बहुत बड़ा रोल निभाते हैं. सफर पर निकलने से पहले टायर का प्रेशर जरूर चेक करें, क्योंकि गर्मी में हवा फैलती है और ज्यादा फुला हुआ टायर खतरा बन सकता है. हमेशा कंपनी द्वारा बताए गए सही प्रेशर पर ही रखें.
बैटरी चेक कर लें
अब जरा बैटरी की बात कर लेते हैं. गर्मी का मौसम कार की बैटरी पर काफी भारी पड़ता है. अगर आपकी गाड़ी स्टार्ट होने में देर लगाती है या बैटरी को लगे कुछ साल हो चुके हैं, तो उसे एक बार जरूर चेक करवा लें.
AC की कूलिंग चेक कर लें
आपकी कार का AC सिर्फ आराम के लिए नहीं, बल्कि इस मौसम में बहुत जरूरी चीज है. अगर वो ठीक से ठंडक नहीं दे रहा है, तो ट्रिप से पहले जरूर चेक करवा लें. गर्म केबिन में घंटों ड्राइव करना काफी थका देने वाला और परेशानी भरा हो सकता है.
यह भी पढ़ें: रिजर्व फ्यूल में ड्राइविंग करना क्यों है खतरनाक? जानिए इससे कार पर क्या असर पड़ता है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










