बारिश में बाइक-स्कूटी को खराब होने से बचाना है? ये 5 ट्रिक्स जरूर अपनाएं

Updated:
विज्ञापन
बारिश में बाइक या स्कूटी को कैसे बचाएं? (Image Credit: ChatGPT)

बारिश में बाइक या स्कूटी को कैसे बचाएं? (Image Credit: ChatGPT)

बारिश के समय में बाइक और स्कूटी वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. आइए जानते हैं कि बारिश के समय में गाड़ी की देखरेख कैसे करें? जानें 5 महत्वपूर्ण टिप्स.

विज्ञापन

बरसात का सीजन टू-व्हीलर्स वालों के लिए बड़ा सिरदर्द से कम नहीं है. बरसात में अक्सर बाइक या स्कूटी को स्टार्ट करने में कई बार बहुत दिक्कत करती है. लेट से स्टार्ट होने की समस्या पैदा हो जाती है. यदि बारिश में आपकी भी बाइक या स्कूटी होने में दिक्कत कर रही है, तो चलिए हम आपको 5 आसान टिप्स बताते हैं. बारिश में यह टिप्स आपके लिए यूजफुल हो सकता है.

गाड़ी के इंजन को हमेशा सूखा रखें 

बारिश में सड़कों पर पानी जमा रहता है, जिसके चलते बाइक या स्कूटर लेकर निकलते हैं तो इंजन के भीतर पानी जाने का डर होता है, जिससे स्टार्ट होने में समस्या आती है. ऐसे सिचूएशन में प्रयास करें कि अपनी गाड़ी को पानी भरी सड़कों पर ले जाने से बचाएं. इसके अलावा पार्किंग में गाड़ी अच्छी तरह कवर हो. इससे इंजन में पानी जाने का डर नहीं रहेगा और सूखा रहेगा.

स्पार्क प्लग की जांच करना न भूलें 

बरसात में अधिक पानी के कारण स्पार्क प्लग का हिस्सा ज्यादातर प्रभावित होता है. ऐसे में जैसे ही आपकी गाड़ी पानी के संपर्क में आती है, वैसे ही स्पार्क प्लग काम करना बंद कर देता है. ऐसी स्थिति में प्लग को खोलकर अच्छी तरह से सुखाएं. ध्यान रखें, कि ज्यादा पानी जाने से बचाएं. यह आपकी गाड़ी के लिए अच्छा रहेगा.

यह भी पढ़ें: प्लास्टिक-फाइबर छोड़िए, मेटल बॉडी के साथ आते हैं ये 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जल्दी नहीं पड़ेंगे डेंट-स्क्रैच

बैटरी की नियमित जांच करना जरूरी 

यदि आपकी गाड़ी की बैटरी कमजोर या डेड बैटरी है, तो इससे काफी परेशानी हो सकती है. खासकर बरसात के दिनों में यह समस्या ज्यादा होने लगती है. ऐसे में यह ध्यान दें, कि टर्मिनल जंग से फ्री और अच्छे से कसे हुए हों. इससे आपकी गाड़ी के डैमेज होने का खतरा कम होगा और राइड करने में दिक्कत नहीं आएगी.

ब्रेक और केबल्स की जांच करें

यदि आपकी गाड़ी पानी से भरे सड़क या गली में चलती है, तो ऐसे में पानी के चलते केबल्स में जंग लग जाती है या जाम हो जाता है. इसे समय-समय पर लुब्रिकेशन करते रहें. ऐसा करने से आपकी बाइक या स्कूटी बारिश में स्मूद राइडिंग देने में मदद करेगा. आपके लिए यह टिप्स यूजफुल हो सकता है.

एयर फिल्टर को सुखाकर रखना जरूरी 

अगर आपकी गाड़ी के एयर फिल्टर में पानी चला गया है, तो ऐसी स्थिति में इंजन में हवा सही तरीके से नहीं जाती है, फिर बाइक स्टार्ट नहीं होती है. बारिश में ऐसी शिकायतें काफी ज्यादा आती हैं. ऐसे में आप अपनी गाड़ी में लगे एयर फिल्टर को अच्छी तरह सुखाएं. ऐसा करने से इंजन तक हवा आसानी से जाएगी और गाड़ी स्टार्ट होने में दिक्कत नहीं आएगी.

यह भी पढ़ें: बैटरी बदलें और निकल पड़ें…102Km की रेंज वाली Honda Activa e की जानें सारी खूबियां



विज्ञापन
Shivansh Shekhar

लेखक के बारे में

By Shivansh Shekhar

शिवांश शेखर, प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले चार साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में एसियानेट न्यूज, जागरण न्यू मीडिया, स्पोर्टस-कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है. इनसे [email protected] पर संपर्क किया जा सकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola