ePaper

अब आपकी जेब में भी होगा Apple का iPhone, बस पढ़ें ये खबर

Updated at : 20 Feb 2020 11:54 AM (IST)
विज्ञापन
अब आपकी जेब में भी होगा Apple का iPhone, बस पढ़ें ये खबर

एक रिपोर्ट के अनुसार Apple कंपनी 31 मार्च से iPhone SE 2 को लॉन्च करने की तैयारी में है. नये फोन को कंपनी iPhone SE 2 या iPhone 9 के नाम से मार्केट में उतार सकती है. गौरतलब है कि कंपनी ने iPhone SE के बाद इस सीरीज के स्मार्टफोन को लॉन्च करना बंद कर […]

विज्ञापन

एक रिपोर्ट के अनुसार Apple कंपनी 31 मार्च से iPhone SE 2 को लॉन्च करने की तैयारी में है. नये फोन को कंपनी iPhone SE 2 या iPhone 9 के नाम से मार्केट में उतार सकती है. गौरतलब है कि कंपनी ने iPhone SE के बाद इस सीरीज के स्मार्टफोन को लॉन्च करना बंद कर दिया था. लेकिन अब एक बार फिर से कंपनी iPhone SE 2 को लॉन्च करने के फिराक में है. इस फोन का ग्राहक काफी समय से इंतजार कर रहे है.

ऐसे होगास्पेसिफिकेशंस
रिपोर्ट में कहा गया है कि आईफोन SE 2 में हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन्स iPhone 8 के जैसा रहने वाला है. iPhone SE 2 का डिस्प्ले पुराने आईफोन SE से थोड़ा बड़ा हो सकता है. कंपनी इसमें 4.7 इंच का एलसीडी डिस्प्ले दे सकती है, जो iPhone SE में 4 इंच का था. साथ ही नये iPhone SE 2 में टच आई डी वाले होम बटन दिये जाने की बात कही जा रही है. इस स्मार्टफोन के 3GB रैम के साथ 64GB और 128GB स्टोरेज वेरिएंट्स का ऑप्शन दिया जाएगा. iPhone SE 2 या iPhone 9 में A13 बायॉनिक चिपसेट हो सकता है.

कंपनी का सबसे सस्ता iPhone
फिलहाल अभी तक तारीख कन्फर्म्ड नहीं हैं, लेकिन रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि 31 मार्च को यह आईफोन लॉन्च होगा. इसके अलावा iPhone की बिक्री 3 अप्रैल से शुरू हो जाएगी. iPhone SE 2 को 399 डॉलर की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है. बता दें कि iPhone SE 2 कंपनी का सबसे सस्ता iPhone होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola