Good News : अब Paytm से भी कर सकते हैं LIC प्रीमियम का भुगतान

नयी दिल्ली : ऑनलाइन भुगतान कंपनी पेटीएम ने बीमा प्रीमियम भुगतान सेवाओं का विस्तार करते हुए भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के साथ करार की घोषणा की है. पेटीएम का परिचालन करने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि अब उपभोक्ता एलआईसी बीमा प्रीमियम का भुगतान एक मिनट से […]
नयी दिल्ली : ऑनलाइन भुगतान कंपनी पेटीएम ने बीमा प्रीमियम भुगतान सेवाओं का विस्तार करते हुए भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के साथ करार की घोषणा की है. पेटीएम का परिचालन करने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि अब उपभोक्ता एलआईसी बीमा प्रीमियम का भुगतान एक मिनट से भी कम समय में पेटीएम से कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें : एलआईसी एजेंट होंगे डिजिटल, प्रीमियम संग्रह के लिये मिलेगी पीओएस मशीन
पेटीएम ने करीब 30 बीमा कंपनियों के साथ इस तरह का करार पहले ही कर रखा है. टीएम के सीओओ किरण वासीरेड्डी ने कहा कि हमारे देश में बीमा प्रीमियम का भुगतान ज्यादातर ऑफलाइन ही किया जाता है. हम चाहते हैं कि पेटीएम के जरिये लोगों को आसानी से बीमा प्रीमियम के भुगतान की सुविधा हो. इसके लिए हमने एलआईसी और अन्य अग्रणी बीमा कंपनियों के साथ साझेदारी की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










