BMW ने भारत में लॉन्च किया मिनी कंट्रीमैन का नया मॉडल, तय किया बिक्री दोगुना करने का लक्ष्य

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 May 2018 3:48 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : जर्मनी की लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी बीएमडब्ल्यू ने गुरुवार को भारत में मिनी कंट्रीमैन का नया मॉडल पेश किया है. इसके साथ ही, कंपनी ने अपने कांपेक्ट लग्जरी वाहन ब्रांड मिनी की बिक्री दोगुनी करने का लक्ष्य तय किया है. कंपनी ने मिनी की भारत में असेंबलिंग शुरू की है. बीएमडब्ल्यू […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : जर्मनी की लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी बीएमडब्ल्यू ने गुरुवार को भारत में मिनी कंट्रीमैन का नया मॉडल पेश किया है. इसके साथ ही, कंपनी ने अपने कांपेक्ट लग्जरी वाहन ब्रांड मिनी की बिक्री दोगुनी करने का लक्ष्य तय किया है. कंपनी ने मिनी की भारत में असेंबलिंग शुरू की है. बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष विक्रम पावाह ने यहां यह जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें : बीएमडब्ल्यू ग्रान टूरिस्मो का प्रोडक्शन भारत में शुरू

उन्होंने कहा कि हमारा इस साल भारत में मिनी ब्रांड की बिक्री दोगुनी करने का लक्ष्य है. कंपनी ने पिछले साल 17 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 421 इकाई बेचीं. इस साल की पहली तिमाही में 136 मिनी कार बेची गयी हैं. कंपनी ने स्थानीय स्तर पर तैयार (असेंबल ) की गयी पूरी मिनी कंट्रीमैन का बिलकुल नया संस्करण गुरुवार को पेश किया. इसकी शोरूम कीमत 34.9 लाख रुपये से 41.4 लाख रुपये है. कंपनी इस रेंज के और माडल की असेंबलिंग यहां करना चाहती है.

उन्होंने कहा कि मिनी कंट्रीमैन की दूसरी पीढ़ी का विनिर्माण हमारे चेन्नई कारखाने में हुआ है. यह भारत में बीएमडब्ल्यू की कहानी में एक नया अध्याय है. उन्होंने कहा कि इस ब्रांड के लिए भारत में वृद्धि की काफी गुंजाइश है. हमारा पहला लक्ष्य इस साल बिक्री दोगुनी करना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola