विज्ञापन
Vikash Kumar
Contributor
Vikash Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.
Vikash Kumar के आर्टिकल्स
राजस्थान के व्यक्ति से शादी कराने के नाम पर ठगी, दो गिरफ्तारशादी के बाद दुल्हन हुई फरार तो युवक से शादी के नाम पर ऐंठ लिये गये 2.22 लाख रुपयेशादी कराने के नाम पर पकड़ाये लोगों ने राजस्थान निवासी युवक को बुलाया था भभुआफोटो 17, 18 राजस्थान के युवक की फर्जी शादी करा पैसा ऐंठने मामले में गिरफ्तार महिला व युवकप्रतिनिधि, भभुआ सदर. राजस्थान के रहनेवाले एक युवक से शादी का झांसा देकर मारपीट और लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में भभुआ थाने की पुलिस ने एक महिला सहित युवक को गिरफ्तार किया है. शादी कराने के नाम पर राजस्थान निवासी युवक को झांसा देकर मारपीट व लूटपाट करने में धरायी महिला झेंगई डीहरा गांव निवासी हरेंद्र प्रसाद की पत्नी मंजू देवी और अखलासपुर गांव निवासी युवक मोती गोस्वामी का बेटा संदीप कुमार बताये जाते हैं. इस मामले में राजस्थान के झुंझुनू जिला अन्तर्गत मंडापा थानाक्षेत्र के नुआं हमीरवास निवासी ओमप्रकाश जांगिड़ के बेटे संदीप जांगिड़ ने भभुआ थाना में पुलिस को प्राथमिकी के लिए दिये आवेदन बताया है कि वह वर्तमान में मुंबई के जलगांव में रहकर फर्नीचर का काम करता है. 30 अगस्त 25 को उसके एक रिश्तेदार ने बताया कि बिहार की एक लड़की जिसका नाम मधु है, उसने नेहा नाम की लड़की से उसकी शादी कराने की बात कही है. उसे फोटो भेजा गया तो उसे लड़की पसंद आ गयी. इस बीच चार सितंबर को मधु का फोन आया कि वह लोग शादी के लिए वाराणसी आ जायें, इसके बाद वह सपरिवार नेहा नाम की लड़की से शादी करने के लिए पांच सितंबर को सुबह वाराणसी आ गये. जहां से मधु उन्हें भभुआ ले आयी और उनसे कहा गया कि लड़की के लिए कपड़ा और कॉस्मेटिक का सामान खरीदना है, इसके बाद वह लोग लड़की के लिए 18 हजार रुपये का सामान खरीदकर दिये और वहीं पर उनकी शादी भी करायी गयी. इसके बाद उनसे बोला गया कि लड़की नीचे जायेगी और कपड़े व भोजन के नाम पर वह डेढ़ लाख रुपये दे दे, जिसे उसने दे दिया. कुछ देर बाद जब वह कमरे की छत से नीचे उतरा तो वहां कोई नहीं था. इसके बाद वे लोग उन्हें ढूंढने के लिए काफी भटके, लेकिन कथित मधु और जिससे उसकी शादी करायी गयी थी, वह लड़की नेहा नहीं मिली. लेकिन, ढूंढने के क्रम में मधु के साथ रहा अरविंद पांडेय नामक युवक मिल गया और सभी को पूजा करने शक्ति माता मंदिर जाने का कहते हुए उन्हें मंदिर ले जाया गया. जहां अरविंद पांडेय ने उन्हें डरा धमका कर आठ हजार रुपये ले लिया .इसके बाद डर और दहशत की वजह से वह लोग राजस्थान भाग आये. कथित नेहा ने पुनः बुलावाकर करायी पिटाई और 46 हजार की छिनतईपीड़ित युवक ने दर्ज कराये एफआइआर में बताया है कि जिस नेहा नामक लड़की से उसकी शादी करायी गयी थी, वह उसे बार बार फोन कर उसे भभुआ आने और उसे अपने साथ ले चलने की जिद करने लगी, तो वह पुनः 11 सितंबर को वह अपने दोस्त गोपीचंद पिता राजू राम के साथ भभुआ आया. लेकिन, नेहा के बताये लोकेशन पर वह लोग पहुंचे तो वहां चार पांच बाइक पर रहे लोग उनके साथ मारपीट करते हुए 60 हजार रुपये की डिमांड करने लगे. इसके बाद उसे और उसके दोस्त को जबरन धरती माता मंदिर ले गये, जहां उन्हें मारा- पीटा गया. इस बीच दो लड़के उसे पहाड़ी से नीचे लेकर आये और उसके मोबाइल एकाउंट से 46 हजार रुपये निकलवा लिया और वहां मौजूद नेहा को लेकर सभी वापस चले गये. पुलिस को जानकारी दिये जाने के बाद पकड़ी गयी महिला व युवकधरती माता मंदिर के समीप मारपीट कर 46 हजार रुपये छीन लेने के बाद युवक ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना पर जब भभुआ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित के शिनाख्त करने पर कथित नेहा नामक लड़की की मां झेंगई डीहरा गांव निवासी मंजू देवी और अखलासपुर निवासी युवक संदीप गोस्वामी को गिरफ्तार करते हुए उन्हें पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. फर्जी शादी कराने के नाम पर जिले में सक्रिय है गिरोहबाहरी प्रदेशों के लोगों को फर्जी शादी कराने के नाम पर जिले में काफी अर्से से गिरोह सक्रिय है. इस प्रकार के मामले आये दिन सुनने को आते है. पांच जुलाई को भी ऐसा ही मामला आया था. जहां राजस्थान के ही रहनेवाले एक युवक से शादी कराने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठ लिए गये थे. जबकि अखलासपुर गांव में भी एक ऐसा मामला आया था, जहां एक नाबालिग को राजस्थान में शादी कराने के नाम पर दो महिलाएं ले जा रही थीं. लेकिन, ऐन समय में नाबालिग लड़की के परिजनों के बस स्टैंड में पहुंच जाने से दोनों संदिग्ध महिलाएं लड़की को छोड़ भाग निकली थी. इसके पूर्व भी इस प्रकार के कई मामले सामने आते रहे है. दरअसल राजस्थान आदि जगहों पर शादी की उम्र निकल जाने के बाद भी कई लोगों की शादी नहीं हो पाती. अब ऐसे में जालसाज भभुआ में अच्छे घर में शादी कराने का झांसा देकर ऐसे लोगों और उनके परिजनों को फांसते हैं, फिर फर्जी शादी करा
कैमूर >9:25 PM. 12 Sept

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को लेकर हुए प्रशिक्षण में भभुआ व मोहनिया के एसडीओ हुए शामिलफोटो 30 बिहार विधानसभा चुनाव को ले पटना में दिया जा रहा प्रशिक्षणप्रतिनिधि, भभुआ शहर.आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पटना में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार के स्तर पर चुनाव समिति की ओर से प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इस प्रशिक्षण में जिले के तमाम चुनावी प्रबंधन से जुड़े अधिकारी शामिल हो रहे हैं. इसी क्रम में भभुआ, मोहनियां अनुमंडल के एसडीओ, मोहनियां के डीसीएलआर व विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचित पदाधिकारियों ने शुक्रवार को पटना पहुंच कर प्रशिक्षण लिया. प्रशिक्षण में अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा- निर्देशों के अनुसार निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने की प्रक्रिया समझायी गयी. विशेष तौर पर नामांकन प्रक्रिया स्क्रूटनी, नाम वापसी, मतदान केंद्रों की तैयारी, इवीएम और वीवीपैट पद के सुरक्षित उपयोग व मतगणना की विधियों पर विस्तार से जानकारी दी गयी. इसकी जानकारी देते हुए भभुआ अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण से उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया की पूरी प्रक्रिया काे समझने का अवसर मिला है. इससे आगामी विधानसभा चुनाव में निष्पक्ष और सुचारू मतदान कराने में अपनी भूमिका बेहतर ढंग से निभा सकेंगे. साथ ही कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार प्रत्येक कार्य को पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ पूरा किया जायेगा. गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव इस साल के अंत तक होने की संभावना है. इसे लेकर पूरे राज्य में निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों कर्मचारियों को अलग-अलग चरणों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है.
कैमूर >9:11 PM. 12 Sept

विज्ञापन
किसानों का शोषण कर रही केंद्र भाजपा सरकार: सुबोध मित्रा
सासाराम >9:59 PM. 10 Sept

हमसफर साप्ताहिक एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा किया रवाना
सासाराम >9:55 PM. 10 Sept

प्रारंभिक स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू
सासाराम >9:19 PM. 10 Sept

242 का यूरिया 400 रुपये में खरीदने को विवश हैं किसान
सासाराम >9:06 PM. 10 Sept

रैयत निःसंकोच होकर अपने आवेदन शिविरों में जमा करे: सीओ
नवादा >10:48 PM. 7 Sept