World Rose Day 2021: कैंसर से लड़ने वाले लोगों को जीने की प्रेरणा देता है विश्व गुलाब दिवस, जाने इसका इतिहास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Sep 2021 5:47 AM
World Rose Day 2021: विश्व गुलाब दिवस हर साल कनाडा की 12 वर्षीय मेलिंडा रोज के सम्मान में मनाया जाता है जो ब्लड कैंसर से पीड़ित थी. कनाडाई लड़की को दुर्लभ रक्त कैंसर आस्किन ट्यूमर था. डॉक्टरों ने भविष्यवाणी की कि मेलिंडा कुछ हफ्ते से अधिक जीवित नहीं रहेगी, लेकिन वह छह महीने और जीवित रही.
World Rose Day 2021: कैंसर से लड़ने वाले लोगों को जीने की प्रेरणा देता है विश्व गुलाब दिवस, जाने इसका इतिहास
Prabhat khabar Digital
विश्व गुलाब दिवस हर साल कनाडा की 12 वर्षीय मेलिंडा रोज के सम्मान में मनाया जाता है जो ब्लड कैंसर से पीड़ित थी.
| instagram
डॉक्टरों ने भविष्यवाणी की कि मेलिंडा कुछ हफ्ते से अधिक जीवित नहीं रहेगी, लेकिन वह छह महीने और जीवित रही. उस अवधि के भीतर, वह अन्य कैंसर रोगियों से मिलीं और उनके जीवन को खुशियों से भर दिया.
| instagram
इन 6 महीनों में मेलिंडा ने कैंसर रोगियों के साथ समय बिताया. उनके जीवन में कुछ खुशियाँ लाने के लिए छोटे नोट्स, कविताएं और ई-मेल लिखें। खुशी और आशा फैलाना उसके जीवन का मिशन बन गया था.
| instagram
इस दिन को मनाने का खास मकसद ही कैंसर से लड़ने वाले लोगों को जीने की प्रेरणा देना और उनके जीवन में खुशियां लाना है. ये दिन कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए है. यह एक ऐसा दिन है जो कैंसर से लड़ने वाले लोगों में आशा और उत्साह फैलाने के लिए समर्पित है.
| instagram
विश्व गुलाब दिवस पर जरूरी है कि हम समय निकालें और कैंसर के मरीजों के साथ बिताएं.
| instagram
गुलाब कोमलता, प्रेम और देखभाल का प्रतीक है. विश्व गुलाब दिवस पर कैंसर रोगियों को फूल दिया जाता है ताकि उन्हें यह बताया जा सके कि हम उनकी कितनी देखभाल करते हैं.
| instagram
गुलाब का फूल देकर लोग ये जताते हैं कि कैंसर के खिलाफ इस लड़ाई में वह अकेले नहीं हैं. दुर्भाग्य से मेडिकल और विज्ञान के क्षेत्र में अभी तक कैंसर के लिए एक पूर्ण इलाज नहीं मिल पाया है
| instagram
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










