Monsoon Rain in Chhattisgarh: इस दिन से छत्तीसगढ़ में होगी मॉनसून की झमाझम बारिश, जानें मौसम विभाग का अलर्ट

Monsoon Rain in Chhattisgarh : मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए नजर आ सकते हैं. जानें कब से होगी मॉनसून की बारिश
Monsoon Rain in MP : भारी बारिश के साथ मॉनसून गुरुवार को केरल तट पर पहुंच गया. इसके साथ ही देशभर में मॉनसून का इंतजार खत्म हो गया. शुक्रवार को इसके कर्नाटक व तमिलनाडु पहुंचने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार, 10 जून तक मॉनसून महाराष्ट्र पहुंच जायेगा और बंगाल की सीमा से टकरायेगा. इसके बाद आगे बढ़ते मॉनसून छत्तीसगढ़ पहुंच जायेगा जहां लोग इसकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि केरल में मॉनसून की शुरुआत में देरी चिंता का विषय नहीं है क्योंकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है.
मौसम विभाग की मानें तो केरल में मानसून अपने निर्धारित समय से आठ दिन देरी से पहुंचा है. यही वजह है कि जगदलपुर में 21 जून और रायपुर में 24 जून को मॉनसून का प्रवेश संभावित है. हालांकि यदि इस दौरान मानसूनी सक्रियता तेजी के साथ बढ़ी तो मानसून निर्धारित तिथि से पहले भी छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश करवा सकता है. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए नजर आ सकते हैं.
बता दें कि मॉनसून आम तौर पर एक जून के आसपास केरल तट से टकराता है. 26 मई को भारत मौसम विभाग (आइएमडी) ने चार जून को मॉनसून के केरल पहुंचने की बात कही थी, लेकिन अरब सागर में उठे बिपरजॉय तूफान ने इसका रास्ता रोक लिया था. बिपरजॉय अब पाकिस्तान की ओर बढ़ गया है, जिससे केरल पहुंचने के लिए मॉनसून का रास्ता साफ हो गया.
अलनीनो की स्थिति विकसित होने के बावजूद दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के मौसम में भारत में सामान्य बारिश होने की उम्मीद आइएमडी ने जतायी है. उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य या कम बारिश होने की उम्मीद है. पूर्व व उत्तर पूर्व दक्षिण प्रायद्वीप में इस दौरान 94 से 106 प्रतिशत सामान्य वर्षा होने की उम्मीद है.
Also Read: Monsoon Rain in MP : इस दिन से मध्य प्रदेश में होगी मॉनसून की झमाझम बारिश, जानें मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के अलावा ओडिशा, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और मध्यप्रदेश के कुछ हिस्से में दो से चार दिनों तक भीषण गर्मी सहित हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. आइएमडी ने येलो अलर्ट जारी करते हुए सुबह 10:00 बजे से 4:30 बजे तक घर से निकलने पर लोगों से सावधानी बरतनी की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










