ePaper

Monsoon Rain in MP: इस दिन से मध्य प्रदेश में होगी मॉनसून की झमाझम बारिश, जानें मौसम विभाग का अलर्ट

Updated at : 09 Jun 2023 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
Monsoon Rain in MP: इस दिन से मध्य प्रदेश में होगी मॉनसून की झमाझम बारिश, जानें मौसम विभाग का अलर्ट

Monsoon Rain in MP : प्री-मानसून एक्टिविटी की वजह से बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है. प्रदेश के लगभग सभी इलाकों में 9 जून को मौसम साफ रहने का अनुमान है. जानें कब से होगी मॉनसून की बारिश

विज्ञापन

Monsoon Rain in MP : भारी बारिश के साथ मॉनसून गुरुवार को केरल तट पर पहुंच गया. इसके साथ ही देशभर में मॉनसून का इंतजार खत्म हो गया. शुक्रवार को इसके कर्नाटक व तमिलनाडु पहुंचने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार, 10 जून तक मॉनसून महाराष्ट्र पहुंच जायेगा और बंगाल की सीमा से टकरायेगा. इसके बाद आगे बढ़ते 15 जून को मॉनसून मध्य प्रदेश पहुंच जायेगा जहां लोग इसकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि केरल में मॉनसून की शुरुआत में देरी चिंता का विषय नहीं है क्योंकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है.

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव का सिलसिला देखने को मिल रहा है. प्री-मानसून एक्टिविटी की वजह से बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है. प्रदेश के लगभग सभी इलाकों में 9 जून को मौसम साफ रहने का अनुमान है, लेकिन 10 जून को कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है.

बिपरजॉय अब पाकिस्तान की ओर बढ़ गया

बता दें कि मॉनसून आम तौर पर एक जून के आसपास केरल तट से टकराता है. 26 मई को भारत मौसम विभाग (आइएमडी) ने चार जून को मॉनसून के केरल पहुंचने की बात कही थी, लेकिन अरब सागर में उठे बिपरजॉय तूफान ने इसका रास्ता रोक लिया था. बिपरजॉय अब पाकिस्तान की ओर बढ़ गया है, जिससे केरल पहुंचने के लिए मॉनसून का रास्ता साफ हो गया.

देश में सामान्य बारिश होने की उम्मीद

अलनीनो की स्थिति विकसित होने के बावजूद दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के मौसम में भारत में सामान्य बारिश होने की उम्मीद आइएमडी ने जतायी है. उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य या कम बारिश होने की उम्मीद है. पूर्व व उत्तर पूर्व दक्षिण प्रायद्वीप में इस दौरान 94 से 106 प्रतिशत सामान्य वर्षा होने की उम्मीद है.

Also Read: Monsoon 2023: मौसम विभाग ने दी बड़ी खुशखबरी, जानिए कहां तक पहुंचा मॉनसून और कब होगी बिहार में बारिश…
हीटवेव का अलर्ट

मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के अलावा ओडिशा, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और मध्यप्रदेश के कुछ हिस्से में दो से चार दिनों तक भीषण गर्मी सहित हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. आइएमडी ने येलो अलर्ट जारी करते हुए सुबह 10:00 बजे से 4:30 बजे तक घर से निकलने पर लोगों से सावधानी बरतनी की अपील की है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola