पूजा सिंघल मामले पर बीजेपी और झामुमो के बीच में तनातनी, एक दूसरे पर लगाये ये आरोप

Published by : Sameer Oraon Updated At : 08 May 2022 6:47 AM

विज्ञापन

पूजा सिंघल पर चल रही इडी की कार्रवाई पर बीजेपी आमने सामने आ गयी है, जेएमएम ने कहा कि कि रघुवर दास ने पूजा को भ्रष्टाचार के मामले में क्लीन चिट दी थी, तो वहीं बीजेपी ने भ्रष्टाचारियों के पक्ष खड़े होने का आरोप लगाया

विज्ञापन

रांची : झामुमो ने पूजा सिंघल पर चल रही इडी की कार्रवाई से संबंधित मामले में पत्र जारी कर पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधा है. झामुमो विधायक सुदिव्य सोनू व केंद्रीय कार्यसमिति के सदस्य सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि रघुवर दास ने पूजा को भ्रष्टाचार के मामले में क्लीन चिट दी थी. यह मामला मनरेगा से जुड़ा है.

मनरेगा व मोमेंटम झारखंड में भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में पूजा को बचाने का काम पूर्व सीएम रघुवर दास व तत्कालीन मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने किया था. भाजपा मनरेगा से जुड़े मामले को माइंस से जोड़ कर भ्रम फैलाने का काम कर रही है.

कहा कि सीबीआइ और इडी को इस मामले में रघुवर दास, तत्कालीन सीएस राजबाला वर्मा व पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी को अभियुक्त बनाते हुए कार्रवाई करनी चाहिए. अर्जुन मुंडा की सरकार में सीबीआइ जांच की कार्रवाई शुरू हुई थी. रघुवर सरकार ने इसे पलटने का काम किया. वहीं पल्स अस्पताल के भुईंहरी जमीन से संबंधित विवाद के सवाल पर सुप्रियो ने कहा कि सीएनटी

भ्रष्टाचारियों के बचाव में खड़ी राज्य सरकार- भाजपा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद दीपक प्रकाश ने कहा है कि इडी द्वारा पूजा सिंघल सहित उनसे जुड़े 25 ठिकानों पर छापेमारी को लेकर मुख्यमंत्री के बयान से स्पष्ट है कि राज्य सरकार भ्रष्टाचारियों के बचाव में खड़ी है. यह 3.50 करोड़ जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचानेवाला है. श्री प्रकाश ने कहा कि छापेमारी में 19.36 करोड़ रुपये मिले. 150 करोड़ की संपत्ति के दस्तावेज भी मिले हैं. उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम में केंद्र सरकार को धन्यवाद देते, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि वे भ्रष्टाचार के साथ खड़े हो गये.

राज्य को खोखला कर देगी ये सरकार

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली ने आरोप लगाया है कि झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले विभाग में जिस तरह संसाधनों को लूटा जा रहा है, वह हैरान करने वाला है. उन्होंने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार चोरी में माहिर है और वे सार्वजनिक संसाधनों को लूटकर राज्य को खोखला कर देगी.

Posted By: Sameer Oraon

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola