Kanpur News: बेटी को बाजार में भूला शराबी बाप, पुलिस ने पहुंचाया घर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Dec 2021 7:37 PM
कानपुर में शराबी पिता अपनी बेटी को बाजार में भूल कर घर पहुंच गया. मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने बच्ची की तलाश कर उसे उसके घर तक पहुंचाया.
Kanpur News: शराब की लत इंसान से क्या न करवा दे. बेटी को लेकर सब्जी मंडी गया पिता शराब पीते-पीते बेटी को ही बाजार में भूल आया. घर पहुंचा तो उसे याद ही नहीं आया कि बेटी कहां गई. सूचना पर पहुंची पुलिस पूरी रात बच्ची की खोजबीन में लगी रही. सुबह थाना गोविंदनगर पुलिस ने बच्ची को सकुशल बरामद करके उसे उसके घर पहुंचाया.
मामला जे ब्लॉक गुजैनी क्षेत्र का है. यहां रहने वाला एक व्यक्ति अपनी पांच साल की बेटी को साथ लेकर स्कूटर से बाजार गया था. इसी बीच वह बाजार में ही शराब पीने लगा और पीने के बाद बगैर बेटी को लिये हुए घर चला गया. घर पहुंचने के बाद जब सभी ने बेटी के बारे में पूछा तो उसने झूठ कहा कि वह पता नहीं कहां चली गई. काफी देर तक खोजा, लेकिन नहीं मिली. घबराए परिजनों ने थाना गोविंदनगर पुलिस को सूचना दी. इस पर थाना प्रभारी रोहित तिवारी ने टीम बनाकर खोजबीन शुरू कर दी.
Also Read: Bareilly News: घटिया सामान बेचने पर कानपुर और लखनऊ की कंपनियों पर लाखों का जुर्माना लगाया
सुबह तक पुलिस खोजबीन करते हुए जब जे ब्लाक सब्जी मंडी पहुंची तो वहां एक बुजुर्ग दंपति ने पुलिस को बताया कि रात को एक बच्ची बाजार में रोती हुई भटक रही थी. इस पर उसे अपने घर में रख लिया था. पुलिस ने बच्ची को सकुशल बरामद कर मेडिकल करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया.
रिपोर्ट- आयुष तिवारी, कानपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










