ePaper

Jharkhand News : प्लास्टिक के बोरे में महिला का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 18 Nov 2021 2:14 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News : प्लास्टिक के बोरे में महिला का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने आसपास के लोगों और थाना से भी पूछताछ कर लापता को लेकर दर्ज सनहा के बारे में जानकारी ली, लेकिन लापता के संबंध में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल पायी है. टेल्को पुलिस ने आशंका जतायी है कि महिला की हत्या कर शव को तार कंपनी के तालाब के पास फेंका गया है.

विज्ञापन

Jharkhand News, जमशेदपुर न्यूज : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के टेल्को थानांतर्गत तार कंपनी के तालाब के पास एक प्लास्टिक के बोरे में महिला (35 वर्ष) का शव बरामद किया गया है. शव का पहचान नहीं हो पायी है. शव काफी दिनों का होने के कारण सड़ गया है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है.

जमशेदपुर का ये मामला आज गुरुवार का है. घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि तार कंपनी के तालाब के पास एक कचरा फेंकने का स्थान है. गुरुवार की सुबह कुछ लोग वहां कचरा फेंकने के लिए गये थे. कचरा फेंकने के दौरान लोगों को बोरा में महिला का पैर दिखा. उसके बाद बोरे में शव की खबर मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी.

Also Read: भारत-न्यूजीलैंड क्रिकेट मैच में 100 फीसदी दर्शकों की उपस्थिति की अनुमति का मामला पहुंचा हाईकोर्ट

आसपास के लोग मौके पर जुट गये. उसके बाद आम लोगों ने पुलिस को फोन कर घटना के बारे में जानकारी दी. जिसके बाद टेल्को थाना प्रभारी अजय कुमार ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू की. पुलिस ने आसपास के लोगों और थाना से भी पूछताछ कर लापता को लेकर दर्ज सनहा के बारे में जानकारी ली, लेकिन लापता के संबंध में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल पायी है. टेल्को पुलिस ने आशंका जतायी है कि महिला की हत्या कर शव को तार कंपनी के तालाब के पास फेंका गया है.

Also Read: Jharkhand News : हथियार से लैस अपराधियों ने की लूटपाट, गोली मारने की दी धमकी, मारपीट में बच्चा घायल

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola