गोपालीचक कोलियरी: 15-20 अपराधियों ने बोला धावा, चानक पिट में कर्मियों को बंधक बना कर लूट-पाट

पुटकी: पीबी एरिया अंतर्गत गोपालीचक कोलियरी के 2 नम्बर चानक पिट में शुक्रवार की देर रात 15 से 20 की संख्या में आए नकाबपोश अपराधियों ने दर्जनों कर्मियों को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट की. अपराधियों ने कर्मियों से चार मोबाइल फोन, लगभग 2 हजार नगदी व चानक में खड़े हाइवा से दो […]
इससे मजदूरों में रोष है. रात्रि पाली में ड्यूटी में तैनात बीसीसीएल गार्ड सुब्रतो प्रसाद ने बताया कि रात करीब दो बजे पहले दो की संख्या में मुंह में गमछा लपेटे दो व्यक्ति चानक पिट के समीप पहुंचे. जब मैंने पूछा तो गाली देते हुए मुझे हाजिरी घर की ओर ले जाकर बंधक बना दिया. इसी बीच अचानक 15–20 की संख्या में नकाबपोश अपराधी आ धमके और पिट पर मौजूद सभी कर्मियों को पिस्तौल और भुजाली के बल पर हाजिरी घर और मैनेजर रूम में बंधक बना लिया. इस दौरान अपराधियों ने चार कर्मियों के पास मौजूद मोबाइल फोन और नगदी लेने के बाद औजार और रिंच मांगने लगे. बंधक बने कर्मियों ने कहा कि सभी औजार और रिंच फीटर अपने साथ लेकर खदान के अंदर काम करने गये हैं. फिर अपराधियों ने खोज कर औजार भरे एक थैला को बरामद किया और बाहर से कुंडी लगा दी. इसके बाद बाहर खड़े हाइवा से दो बैटरी खोल चलते बने.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




