साहेबगंज व गोड्डा जिलाध्यक्ष पर हो सकती है कार्रवाई
Updated at : 04 May 2017 5:11 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : सरकार व संगठन के खिलाफ बयानबाजी करने वाले पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर भाजपा प्रदेश नेतृत्व सख्त कार्रवाई करेगा. इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. निष्क्रियता के आरोप में साहेबगंज व गोड्डा के जिलाध्यक्ष के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है. ये लोग न तो कार्यसमिति की बैठक में जाते हैं […]
विज्ञापन
रांची : सरकार व संगठन के खिलाफ बयानबाजी करने वाले पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर भाजपा प्रदेश नेतृत्व सख्त कार्रवाई करेगा. इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. निष्क्रियता के आरोप में साहेबगंज व गोड्डा के जिलाध्यक्ष के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है.
ये लोग न तो कार्यसमिति की बैठक में जाते हैं और न ही जिलों में पार्टी की बैठक करा रहे हैं. 29 व 30 अप्रैल को पलामू में हुई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के खिलाफ लगातार बयान देने का मुद्दा उठा था. कहा गया था कि इससे सरकार व संगठन की छवि धूमिल हो रही है. इस पर राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह ने ऐसे पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने का संकेत दिया था.
फेसबुक पर लगातार सरकार को कटघरा में खड़ा करने वाले शिशिर ठाकुर को पार्टी से बरखास्त किया जा सकता है. पार्टी की ओरसे पहले ही इन्हें निलंबित किया जा चुका है. निलंबन के बाद भी श्री ठाकुर लगातार फेसबुक पर सरकार के खिलाफ टिप्पणी कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




