सरकार के फैसले से सरकारी चिकित्सकों में नाराजगी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बोकारो: राज्य सरकार के कैबिनेट के फैसले से सरकारी चिकित्सकों में नाराजगी है. इसे लेकर झासा (झारखंड हेल्थ सर्विसेस एसोसिएशन) की बैठक कैंप दो स्थित सीएस कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को हुई. अध्यक्षता सीएस डॉ एस मुर्मू व संचालन झासा के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ एके चौधरी ने की. बैठक में नाराजगी व्यक्त करते हुए […]
विज्ञापन
बोकारो: राज्य सरकार के कैबिनेट के फैसले से सरकारी चिकित्सकों में नाराजगी है. इसे लेकर झासा (झारखंड हेल्थ सर्विसेस एसोसिएशन) की बैठक कैंप दो स्थित सीएस कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को हुई. अध्यक्षता सीएस डॉ एस मुर्मू व संचालन झासा के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ एके चौधरी ने की.
बैठक में नाराजगी व्यक्त करते हुए चिकित्सकों ने कहा : सरकार की पिछली बार झासा को आश्वासन दिया था कि जनप्रतिनिधियों से चिकित्सकों के छुट्टी लेने की बात वापस ले ली जायेगी. अब पुन: जनप्रतिनिधियों से छुट्टी लेने की बात दुहरा कर चिकित्सकों के मान-सम्मान पर चोट किया गया. सरकार अविलंब इस फैसले को वापस ले.
अन्यथा झासा आंदोलन करने को बाध्य होगी. मौके पर डॉ उत्तम कुमार, डॉ निकेत चौधरी, डॉ एचडी सिंह, डॉ केके सिन्हा, डॉ ए चौधरी, डॉ राकेश रंजन, डॉ नवाब, डॉ मुश्ताक, डॉ जितेंद्र सिंह, डॉ रणधीर कुमार सिंह, डॉ अर्जुन प्रसाद सहित दर्जनों सरकारी चिकित्सक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










