शाम ढलते ही गुलजार हो जाता है मेला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सोनपुर : विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले मे नोटबंदी का असर कम नजर आने लगा है. लोगो की भीड़ निरंतर बढ़ती जा रही है. एक सप्ताह गुजर जाने के बाद अब लोग मेला घुमने एवं खरीददारी करते नजर आ रहे है. कम्बल की दूकान हो या कश्मीरी शाल की दुकान हो हर जगह महिलाएं […]
विज्ञापन
सोनपुर : विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले मे नोटबंदी का असर कम नजर आने लगा है. लोगो की भीड़ निरंतर बढ़ती जा रही है. एक सप्ताह गुजर जाने के बाद अब लोग मेला घुमने एवं खरीददारी करते नजर आ रहे है.
कम्बल की दूकान हो या कश्मीरी शाल की दुकान हो हर जगह महिलाएं मोलभाव कर समान की खरीदारी कर रही है. इस वर्ष भी पिछले वर्ष की तरह कश्मीरी शॉल और कम्बल के कारोबार करने वाले मेले मे अपने अपने दुकानों के साथ आये हुए हैं. वही लकड़ी बाजार और चिड़िया बाजार मे लोगों की संख्या बढ़ने के कारण रौनक आ गयी है. बाजार में दो हजार रुपये से लेकर चालीस हजार रुपए तक के कुत्ते बिक्री के लिये लाये गये है.
चिड़िया बाजार में आने-जाने वाले मेलार्थियो को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए चिड़िया बाजार के मालिक स्वयं मुस्तैद रहते है.
चिड़िया बाजार मे चिड़िया भी बिक्री के लिए लाये गये है. वही कुछ चिड़ियो की बिक्री पर प्रतिबंध के कारण चिड़िया की कुछ कमी है. जिस पर प्रतिबंध नही है, वह चिड़िया काफी संख्या मे लाये गये है. वन विभाग के पदाधिकारी चिड़िया बाजार पर नजर रखे हुए है कि प्रतिबंधित चिड़िया की बिक्री नही हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










