यूरो कप 2016 : हिंसा को लेकर रुस और इंग्लैंड़ को बाहर करने की धमकी
Updated at : 13 Jun 2016 3:55 PM (IST)
विज्ञापन

पेरिस : युएफा ने प्रशंसकों के बीच हुई हिंसा को लेकर रुस और इंग्लैंड को यूरो फुटबॉल चैम्पियनशिप से बाहर करने की धमकी दी लेकिन स्टेडियम में सुरक्षा को लेकर हुई चूक को भी स्वीकार किया. इस बीच फ्रांसीसी अधिकारियों ने कहा कि हिंसा के सिलसिले में 63 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इसके साथ […]
विज्ञापन
पेरिस : युएफा ने प्रशंसकों के बीच हुई हिंसा को लेकर रुस और इंग्लैंड को यूरो फुटबॉल चैम्पियनशिप से बाहर करने की धमकी दी लेकिन स्टेडियम में सुरक्षा को लेकर हुई चूक को भी स्वीकार किया.
इस बीच फ्रांसीसी अधिकारियों ने कहा कि हिंसा के सिलसिले में 63 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इसके साथ ही पुलिस को स्टेडियम के आसपास अल्कोहल पर प्रतिबंध का नया अधिकार भी मिल गया. इस बीच जर्मन हुडदंगी भी सड़कों पर उतर आये और उनके झगडों ने नयी परेशानी पैदा कर दी.
इसके बाद युएफा ने यह चेतावनी जारी की. युएफा ने रुस के प्रशंसकों पर व्यवधान पैदा करने , नस्लवादी बर्ताव और पटाखे फेंकने का आरोप लगाया. इस पर फैसला मंगलवार को आयेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




