ePaper

छत्तीसगढ़ :बस हादसे में 13 की मौत,कई घायल

Updated at : 06 May 2016 9:59 AM (IST)
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ :बस हादसे में 13 की मौत,कई घायल

आलोक प्रकाश पुतुल रायपुर से बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज ज़िले में एक बस दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं. पुलिस ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से इंकार नहीं किया है. ज़िले के पुलिस अधीक्षक सदानंद […]

विज्ञापन
undefined

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज ज़िले में एक बस दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

पुलिस ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से इंकार नहीं किया है.

ज़िले के पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के अनुसार, "महेंद्रा ट्रैवल्स की यह बस झारखंड के गढ़वा से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लिये रवाना हुई थी, जो रात साढ़े दस बजे के आसपास दलधोवा इलाके के पास असंतुलित होकर एक नाले में गिर गई."

undefined

सदानंद कुमार के मुताबिक आरंभिक तौर पर जो जानकारियां मिली हैं, उसके अनुसार बस की रफ़्तार काफी तेज़ थी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई.

बस में कुल 63 लोग सवार थे, जिसमें गंभीर रुप से घायल 16 लोगों को बेहतर इलाज के लिये सरगुजा और बिलासपुर रवाना किया गया है.

undefined

इसके अलावा 22 लोगों को बलरामपुर के ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बलरामपुर ज़िला अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि घायलों में से कई की हालत बेहद चिंताजनक है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola