ePaper

कनाडा के जंगलों में आग, इमरजेंसी घोषित

Updated at : 06 May 2016 9:59 AM (IST)
विज्ञापन
कनाडा के जंगलों में आग, इमरजेंसी घोषित

कनाडा के अलबर्टा प्रांत में जंगलों में लगी आग को देखते हुए आपातकाल घोषित कर दिया गया है. जंगलों में आग लगने से फ़ोर्ट मैकमर्रे शहर के 88 हज़ार बाशिंदों को शहर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि ये आग शहर के अधिकांश भाग को तबाह कर सकती […]

विज्ञापन
undefined

कनाडा के अलबर्टा प्रांत में जंगलों में लगी आग को देखते हुए आपातकाल घोषित कर दिया गया है.

जंगलों में आग लगने से फ़ोर्ट मैकमर्रे शहर के 88 हज़ार बाशिंदों को शहर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है.

undefined

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि ये आग शहर के अधिकांश भाग को तबाह कर सकती है और अगले 24 घंटे बेहद संवेदनशील है.

रविवार को लगी आग बड़ी तेज़ी से फैल रही है और इसने अब तक फ़ोर्ट मैकमर्रे की एक हज़ार छह सौ इमारतों को नुक़सान पहुंचाया है.

अलबर्टा के इतिहास में इतने बड़े पैमाने पर शहर खाली होने की ये पहली घटना है.

undefined

आस-पास की तेल कंपनियां तेल के उत्पादन में कटौती करने को मजबूर हो गई हैं.

अलबर्टा स्थित कई तेल कंपनियों को अपनी कुछ पाइपलाइन्स बंद करनी पड़ी हैं.

undefined

अब तक आग से किसी के भी हताहत होने की ख़बर नहीं है.

अधिकारियों के मुताबिक आग 10 हज़ार हेक्टेयर से ज़्यादा हिस्से में फैली है और 100 दमकलकर्मी इसे बुझाने में लगे हैं.

undefined

दमकल विभाग कर्मियों के मुताबिक तेज़ हवाएं और बढ़ते तापमान के कारण आग को फैलने में मदद मिल रही है.

प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडेव ने कहा है कि ज़रूरत पड़ने पर सैन्य विमान को भी मदद के लिए भेजा जाएगा.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें . आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola