ePaper

7 बैडमिंटन खिलाड़ियों को रियो का टिकट

Updated at : 06 May 2016 9:59 AM (IST)
विज्ञापन
7 बैडमिंटन खिलाड़ियों को रियो का टिकट

साइना नेहवाल और ज्वाला गट्टा सहित भारत के सात बैडमिंटन खिलाड़ियों ने आधिकारिक तौर पर अगस्त में होने वाले ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने के लिए क्वालीफ़ाई कर लिया है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ गुरुवार को बीडब्ल्यूएफ़ वर्ल्ड रैंकिंग जारी होने के बाद इन खिलाड़ियों का ओलंपिक में खेलना पक्का हो गया. इस रैकिंग […]

विज्ञापन
undefined

साइना नेहवाल और ज्वाला गट्टा सहित भारत के सात बैडमिंटन खिलाड़ियों ने आधिकारिक तौर पर अगस्त में होने वाले ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने के लिए क्वालीफ़ाई कर लिया है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ गुरुवार को बीडब्ल्यूएफ़ वर्ल्ड रैंकिंग जारी होने के बाद इन खिलाड़ियों का ओलंपिक में खेलना पक्का हो गया.

इस रैकिंग का उपयोग पांच स्पर्धाओं में ओलंपिक क्वॉलीफ़ायर्स तय करने के लिए किया गया.

ब्राज़ील के रियो डि जेनेरियो में ओलंपिक खेलों का आयोजन होना है.

undefined

चार साल पहले लंदन ओलंपिक में पांच भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था.

लंदन ओलंपिक की कांस्य विजेता साइना नेहवाल तीसरी बार भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी, जबकि डबल्स में ज्वाला गट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी दूसरी बार ओलंपिक में शिरकत करेगी.

पुरुष एकल और महिला एकल श्रेणी में पहली बार के श्रीकांत और पीवी सिंधू ने अपनी जगह बनाई है.

undefined

पहली बार ओलंपिक में भारत की तरफ़ से दो महिला एकल खिलाड़ी हिस्सा लेंगी.

मेन्स डबल्स के लिए मनु अत्री और बी सुमंत रेड्डी पहली बार ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola