अमेरिका ने कहा, देवयानी की तलाशी लिए जाने का वीडियो फर्जी

Published at :04 Jan 2014 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका ने कहा, देवयानी की तलाशी लिए जाने का वीडियो फर्जी

वाशिंगटन: अमेरिका ने वरिष्ठ भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़े की गिरफ्तारी के बाद उनके कपड़े उतरावकर ली गयी तलाशी को दर्शाने वाले एक कथित वीडियो को फर्जी करार दिया है और कहा है कि यह खतरनाक और उकसावेपूर्ण जालसाजी है. अमेरिकी विदेश विभाग की उप प्रवक्ता मैरी हर्फ ने कल कहा,‘‘हमें जिस वीडियो का पता चला […]

विज्ञापन

वाशिंगटन: अमेरिका ने वरिष्ठ भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़े की गिरफ्तारी के बाद उनके कपड़े उतरावकर ली गयी तलाशी को दर्शाने वाले एक कथित वीडियो को फर्जी करार दिया है और कहा है कि यह खतरनाक और उकसावेपूर्ण जालसाजी है.

अमेरिकी विदेश विभाग की उप प्रवक्ता मैरी हर्फ ने कल कहा,‘‘हमें जिस वीडियो का पता चला है, वह निश्चित ही खोबरागड़े की फुटेज नहीं है. हम इसे खतरनाक और उकसाने वाली जालसाजी कहेंगे.’’ सोशल मीडिया पर छाये इस वीडियो में अमेरिकी अधिकारियों को हिरासत में एक महिला के कपड़े उतरवाकर तलाशी लेते हुए दिखाया गया है. महिला अपनी तलाशी के दौरान चिल्ला रही है.

हर्फ ने कहा, ‘‘मुझे पता चला है कि कुछ खबरिया वेबसाइटों पर यह फर्जी वीडियो बिना उसकी प्रमाणिकता का सत्यापन किए छा गया है. हमें यह बिल्कुल परेशान करने वाला, गैर जिम्मेदार और निंदनीय तथा खतरनाक जालसाजी है. मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि यह उनका वीडियो नहीं है.’’ वर्ष 1999 बैच की आईएफएस अधिकारी और न्यूयार्क में भारत की उप महावाणिज्य दूत देवयानी खोबरागड़े को अपनी नौकरानी संगीता रिचर्ड के वीजा आवेदन में गलत जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. उन्हें 250,000 डॉलर के मुचलके पर रिहा किया गया था.

देवयानी (39) की कपड़े उतरवाकर तलाशी ली गयी थी और उन्हें अपराधियों के साथ बंद रखा गया था. इस घटना से भारत और अमेरिका के बीच राजनयिक विवाद पैदा हो गया था. भारत ने जवाबी कार्रवाई में पिछले महीने अमेरिकी राजनयिकों के विशेषाधिकारों को कम करते हुए कई कदम उठाए थे. हर्फ ने कहा कि विदेश विभाग ने अमेरिकी मार्शल सर्विस से इस वीडियो के बारे में बातचीत की है और अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि यह असली नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola