खनन पट्टा देने से पहले गोवा सरकार को अदालत के फैसले का इंतजार

पणजी: गोवा सरकार ने नए खनन पट्टों के बारे में आवेदनों को लौटाना शुरु कर दिया है. इसकी वजह यह है कि राज्य सरकार को अभी राष्ट्रीय पर्यावरण इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान (नीरी) की रिपोर्ट का इंतजार है. साथ ही उसे इस बारे में उच्चतम न्यायालय के फैसले का भी इंतजार है. गोवा में अवैध खनन […]
पणजी: गोवा सरकार ने नए खनन पट्टों के बारे में आवेदनों को लौटाना शुरु कर दिया है. इसकी वजह यह है कि राज्य सरकार को अभी राष्ट्रीय पर्यावरण इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान (नीरी) की रिपोर्ट का इंतजार है. साथ ही उसे इस बारे में उच्चतम न्यायालय के फैसले का भी इंतजार है.
गोवा में अवैध खनन के खिलाफ याचिका की सुनवाई कर रहे उच्चतम न्यायालय ने इस तटीय राज्य में खनन परिचालन पर प्रतिबंध लगा दिया है. भाजपा की अगुवाई वाली राज्य सरकार ने नागपुर के नीरी को खनन गतिविधियों के पर्यावरण पर असर का आकलन करने और रिपोर्ट देने को कहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




