दुर्घटना में दो की हुई मौत
Updated at : 26 Feb 2016 4:37 AM (IST)
विज्ञापन

दोनों महिलाएं खेत में काम करने जा रही थी हरिसिद्धि : अरेराज-मोतिहारी पथ पर मानिकपुर बड़ा हरपुर के पास गुरुवार को अज्ञात अल्टो कार की ठोकर से दो महिला की मौत हो गयी. दोनों घर से खेत पर काम करने जा रही थीं. घटना से आक्रोशित लोगों ने उक्त पथ को घंटों जाम किया. घटना […]
विज्ञापन
दोनों महिलाएं खेत में काम करने जा रही थी
हरिसिद्धि : अरेराज-मोतिहारी पथ पर मानिकपुर बड़ा हरपुर के पास गुरुवार को अज्ञात अल्टो कार की ठोकर से दो महिला की मौत हो गयी. दोनों घर से खेत पर काम करने जा रही थीं. घटना से आक्रोशित लोगों ने उक्त पथ को घंटों जाम किया. घटना स्थल पर ही एक महिला की मौत हो गयी जबकि एक को मोतिहारी ले जाने के क्रम में रास्ते में मौत हुई.
मृतक की पहचान मिश्रिया निवासी भोला मिंया की पत्नी रजातुन नेशा व बली मिंया की पत्नी मकसुदन खातून के रूप में की गयी है. घटना से आक्रोशित लाेगों ने शव को सड़क पर रख करीब तीन घंटे तक सड़क जाम किया. इसके कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार
लग गयी. जाम की सूचना पर पहुंच डीएसपी नूरूल हक, बीडीओ लोकेंद्र यादव, थानाध्यक्ष राजकुमार ने घटना स्थल पहुंच समणैता कर जाम समाप्त कराया. डीएसपी ने बताया कि इंदिरा आवास दिलाने के आश्वासन के बाद जाम समाप्त कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




