किसी ने सराहा, तो किसी ने की आलोचना
Updated at : 26 Feb 2016 4:13 AM (IST)
विज्ञापन

रेल बजट पर सामने आयी मिली जुली प्रतिक्रिया बांका : रेल बजट 2016-17 के प्रस्तावों पर मिली जुली प्रतिक्रिया आयी है. कोई इसे जनता का बजट बता रहा है तो कोई इसे भ्रमजाल. रेल बजट के कुछ प्रस्तावों पर लोग औपचारिक तौर पर भी पक्ष और विपक्ष में प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. ज्यादातर लोगों को […]
विज्ञापन
रेल बजट पर सामने आयी मिली जुली प्रतिक्रिया
बांका : रेल बजट 2016-17 के प्रस्तावों पर मिली जुली प्रतिक्रिया आयी है. कोई इसे जनता का बजट बता रहा है तो कोई इसे भ्रमजाल. रेल बजट के कुछ प्रस्तावों पर लोग औपचारिक तौर पर भी पक्ष और विपक्ष में प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. ज्यादातर लोगों को रेल बजट के प्रस्तावों और घोषणाओं को लेकर न तो ज्यादा जानकारी है और न ही इनमें दिलचस्पी. लेकिन जो ऐसे मसले में दिलचस्पी रखते है उनके मुताबिक बजट साधारण और प्रगतिशील नहीं है.
भाजपा नेता दिगंबर यादव ने कहा कि रेल किराये में वृद्धि नहीं किये जाने का प्रस्ताव स्वागत योग्य है. महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण, रेलवे में ऑनलाइन बहाली आदि बड़े निर्णय है जिनका जनता को सीधे लाभ होगा. भाजपा के ही वरिष्ठ नेता मृणाल शेखर ने कहा कि हर कोच में जीपीएस और रेलवे के आरक्षण कोटे में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत स्वागत योग्य निर्णय है. ऑनलाइन बहाली की घोषणा भी देश के युवाओं के लिए आशा की एक नई किरण है.
400 नई परियोजनाओं एवं 28 सौ किलोमीटर नये ट्रैक पर परिचालन बजट की खास घोषनाएं है. नया रेल बजट हर तरह से जनहित में है. इसका स्वागत किया जाना चाहिए. सामाजिक कार्यकर्ता दिगंबर मंडल ने कहा कि बांका जिले के लिए रेल बजट में कोई उपबंध नहीं है. यह इस जिले की नहीं बल्कि पूर्व बिहार की उपेक्षा है. सामाजिक कार्यकर्ता मो. इकराम ने कहा कि रेल मंत्री ने बांका के साथ – साथ बिहार को छला है. इस क्षेत्र के लिए रेलवे बजट में कोई प्रस्ताव नहीं है.
वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं भागलपुर सह बांका सहकारिता बैंक के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि संपूर्ण रेल बजट एक मृग मरीचिका है. बिहार के लिए कोई जगह इस बजट में नहीं है. बांका जिले की रेल परियोजनाएं भी इस बार उपेक्षित रही है. बसपा नेता अजीत सिंह ने कहा बांका जिले को और बिहार को भी इस बजट से काफी उम्मीदें थीं पर इन उम्मीदों पर रेल बजट ने पानी फेर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




