ePaper

अतक्रिमण रोधी कार्यक्रम के दौरान बेघर हुए लोगों को मिले जमीन

Updated at : 30 Nov 2015 8:20 PM (IST)
विज्ञापन
अतक्रिमण रोधी कार्यक्रम के दौरान बेघर हुए लोगों को मिले जमीन

अतिक्रमण रोधी कार्यक्रम के दौरान बेघर हुए लोगों को मिले जमीन पुरनहिया: प्रखंड कार्यालय सभागार में पंचायत समिति सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गयी. जिसमें बांध पर अतिक्रमणरोधी कार्यक्रम के दौरान बेघर हुए लोगों को बसाने का मामला छाया रहा. सदस्यों ने उन्हे सरकारी दर पर बास की जमीन उपलब्ध कराने की मांग रखी. […]

विज्ञापन

अतिक्रमण रोधी कार्यक्रम के दौरान बेघर हुए लोगों को मिले जमीन पुरनहिया: प्रखंड कार्यालय सभागार में पंचायत समिति सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गयी. जिसमें बांध पर अतिक्रमणरोधी कार्यक्रम के दौरान बेघर हुए लोगों को बसाने का मामला छाया रहा. सदस्यों ने उन्हे सरकारी दर पर बास की जमीन उपलब्ध कराने की मांग रखी. मौजूद सीओ ने इस दिशा में काम करने का आश्वासन दिया. बैठक में बिजली विभाग का मामला गरमाया रहा. बिजली नसीब नहीं होता है किंतु विभाग बिल चकाचक भेज देता है. इस मामले पर पंचायत समिति सदस्य बिजली विभाग पर बरसे. प्रमुख ने सदस्यों के बात से सहमति जताते हुए बिल माफी का प्रस्ताव पारित कर उसे कार्यपालक अभियंता को सौंपने का प्रस्ताव दिया. जिसे सर्व सम्मति से पारित कर दिया गया. बैठक में मनरेगा के पीओ ने बताया कि मनरेगा के तहत लघु व सिमांत किसानों के जमीन में वृक्षारोपन व तलाब खेादाई करायी जायेगी. इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है. बैठक में डीजल अनुदान वितरण में बिलंब पर सदस्यों ने रोष जताया. वही कन्या विवाह की राशि भुगतान नहीं होने पर क्षोभ व्यक्त किया. मौके पर मौजूद सीओ ने कहा कि राशि उपलब्ध हो गयी है. वितरण शीघ्र किया जायेगा. सीओ नवीन कुमार चौधरी ने कहा कि प्रत्येक शनिवार को थाना में शिविर लगाया जायेगा. जिसमें परिवारिक व अन्य छोटे विवाद का निपटारा किया जायेगा. मालुम हो कि 29 माह के बाद पंचायत समिति सदस्यों की बैठक थी. जिसमें सदस्यों खुलकर मन की भड़ास निकाली. मौके पर उपप्रमुख आशा देवी,बीठओ रविंद्र नाथ सिंह,जेएसपी अरूण कुमार,डॉ दिपक,कनिय अभियंता मकसूद आलम,थालाध्यक्ष जय किशोर कुमार, मुखिया श्याम किशोर साह,इंद्रजीत पासवान, पंचायत समिति सदस्य मुकेश कुमार, उपेंद्र पटेल,सुदामा देवी समेत कई मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola