ePaper

मेरी जीत कोचाधामन व किशनगंज वासियों की जीत है : मुजाहिद

Updated at : 09 Nov 2015 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
मेरी जीत कोचाधामन व किशनगंज वासियों की जीत है : मुजाहिद

किशनगंज : कोचाधामन-किशनगंज की जनता ने मुझे दोबारा चुनाव जीता कर जो अपार सम्मान दिया है मैं इसके लिए उनके प्रति शुक्रिया अदा करता हूं. यह जीत मेरी नहीं बल्कि कोचाधामन-किशनगंज वासियों की जीत है. मैं इस विधान सभा क्षेत्र के लोगों के समुचित विकास व सुख सुविधा को लेकर सदैव कार्य करता रहूंगा. इससे […]

विज्ञापन
किशनगंज : कोचाधामन-किशनगंज की जनता ने मुझे दोबारा चुनाव जीता कर जो अपार सम्मान दिया है मैं इसके लिए उनके प्रति शुक्रिया अदा करता हूं. यह जीत मेरी नहीं बल्कि कोचाधामन-किशनगंज वासियों की जीत है.
मैं इस विधान सभा क्षेत्र के लोगों के समुचित विकास व सुख सुविधा को लेकर सदैव कार्य करता रहूंगा. इससे पहले मतदान केंद्र से बाहर आते ही महागंठबंधन व पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया एवं फूल मालाओं से उन्हें लाद कर जिंदाबाद के नारे लगाये. मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न चौक-चौराहों पर पटाखे भी छोड़े एवं जश्न मनाये.
मौके पर मुख्य रूप से बाड़ीजान पंचायत के मुखिया व जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद, अलता ग्राम पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दानिश इकबाल, बलिया के संजय यादव, पंचानंद यादव, प्रो बुलंद अख्तर हाशमी, उसमान गनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व समर्थक साथ साथ थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola