ePaper

विवाहिता की क्रूरतापूर्वक हत्या, जंगल से शव बरामद

Updated at : 01 Nov 2015 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता की क्रूरतापूर्वक हत्या, जंगल से शव बरामद

कटोरिया : कटोरिया थाना क्षेत्र के हड़हार पंचायत अंतर्गत सठियारी गांव में 25 वर्षीया विवाहिता की हत्या क्रूरतापूर्वक कर दी गयी़ मृतका की पहचान अनिता देवी, पति ब्रह्मदेव यादव ग्राम सठियारी के रूप में हुई है़ विवाहिता का शव गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर उत्तर दिशा में भगवतवा बांध के बगल चुनिया गढ़ा जंगल […]

विज्ञापन

कटोरिया : कटोरिया थाना क्षेत्र के हड़हार पंचायत अंतर्गत सठियारी गांव में 25 वर्षीया विवाहिता की हत्या क्रूरतापूर्वक कर दी गयी़ मृतका की पहचान अनिता देवी, पति ब्रह्मदेव यादव ग्राम सठियारी के रूप में हुई है़ विवाहिता का शव गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर उत्तर दिशा में भगवतवा बांध के बगल चुनिया गढ़ा जंगल में पलाश पेड़ के नीचे से बरामद हुआ है़

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार भारती एवं अवर निरीक्षक मुरारी कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बांका भेजा़ शव को देख प्रथम दृष्टया यही लगता है कि गले में प्लास्टिक की रस्सी से फंदा लगाने के बाद बड़े पत्थर से उसके गुप्तांग पर प्रहार कर क्रूरतापूर्वक उसकी हत्या कर दी गयी है़

दोनों आंखों पर भी जख्म के निशान हैं. घटनास्थल से पुलिस ने शव के बगल से लगभग तेरह हाथ लंबी प्लास्टिक की रस्सी भी बरामद की है़ शव के पास रखे बड़े पत्थर में लगा खून का निशान भी हत्या के तरीके की गवाही दे रहा था़ घटना के बाद मृतका का पति दो मासूम पुत्रियों को लेकर घर से फरार है़ घटना के संबंध में मृतका की नानी सोहगी देवी ने बताया कि रविवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे उसका दामाद ब्रह्मदेव यादव अपने छोटी बेटी नीतू कुमारी के साथ आया और कहा कि अनिता शनिवार दिन के बारह बजे से ही गायब है़ यहां आयी है क्या़ नहीं आयी है,

तो चलिये मिल कर ही खोजेंगे़ इसके साथ ही मायके में सनसनी फैल गयी़ अनिता के भाईयों ने खोजबीन के क्रम में देखा कि सठियारी व बेहंगा गांव के बीच जंगल में बैठ कर ब्रह्मदेव यादव रो रहा है़ लाश की जगह बताने के बाद ब्रह्मदेव दोनों बच्चों के साथ फरार हो गया़ पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola