ePaper

प्रचार पर आयोग की रहेगी नजर

Updated at : 02 Oct 2015 4:14 AM (IST)
विज्ञापन
प्रचार पर आयोग की रहेगी नजर

मधेपुरा : चुनाव के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के जन संचार माध्यमों के जरिये होने वाले प्रचार खर्च पर निर्वाचन आयोग पैनी निगाह रखेगा़ इसके लिए मीडिया प्रमाणीकरण व मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया गया है़ सभी प्रत्याशियों के पोस्टर व पैंफलेट पर प्रकाशक व मुद्रक नाम भी अंकित कराना होगा़ गुरुवार को […]

विज्ञापन

मधेपुरा : चुनाव के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के जन संचार माध्यमों के जरिये होने वाले प्रचार खर्च पर निर्वाचन आयोग पैनी निगाह रखेगा़ इसके लिए मीडिया प्रमाणीकरण व मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया गया है़

सभी प्रत्याशियों के पोस्टर व पैंफलेट पर प्रकाशक व मुद्रक नाम भी अंकित कराना होगा़

गुरुवार को समाहरणालय के सभा कक्ष में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम मो सोहैल ने यह जानकारी दी़ उन्होंने कहा कि प्रत्याशी द्वारा जन संचार माध्यम में प्रकाशित कराये गये प्रचार की समीक्षा की जायेगी़ समाचार के अंतर्वस्तु की समीक्षा के दौरान अगर यह पाया गया कि इसके लिए किसी प्रकार का भुगतान किया गया है

तो इसके खिलाफ नियमानुकूल कार्रवाई की जायेगी़ वहीं प्रचार प्रकाशन से पहले इसके मैटर को मॉनिटरिंग कमेटी से स्वीकृत कराना होगा़

राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को प्रकाशन से तीन दिन पूर्व और अन्य दलों के प्रत्याशियों को सात दिन पहले मैटर स्वीकृति के लिए जमा करना होगा़ बैठक में डीडीसी मिथिलेश कुमार, डीपीआरओ कृष्ण मोहन प्रसाद, डीपीआरओ सहायक अखिल कुमार झा सहित सभी मीडिया के प्रतिनिधि मौजूद थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola