सहवाग,मन्हास ने तोड़ा दिल्ली से 18 साल का रिश्ता, हरियाणा से खेलेंगे रणजी

नयी दिल्ली : दिल्ली को छोड़कर हरियाणा जाने वाले वीरेंद्र सहवाग के नक्शे कदम पर चलते हुए घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले मिथुन मन्हास ने भी दिल्ली के साथ 17 साल बिताने के बाद अपने घरेलू राज्य को छोड़ने का फैसला किया है. पता चला है कि जल्द ही 36 बरस के होने […]
नयी दिल्ली : दिल्ली को छोड़कर हरियाणा जाने वाले वीरेंद्र सहवाग के नक्शे कदम पर चलते हुए घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले मिथुन मन्हास ने भी दिल्ली के साथ 17 साल बिताने के बाद अपने घरेलू राज्य को छोड़ने का फैसला किया है.
पता चला है कि जल्द ही 36 बरस के होने वाले मन्हास ने दिल्ली से एनओसी के लिए आवेदन किया है. अंतरराज्यीय स्थानांतरण के लिए एनओसी जरुरी है क्योंकि वह दूसरे राज्य के लिए पेशेवर के रुप में खेलेंगे. दिल्ली से जाने के बारे में पूछने पर मन्हास ने कहा, हां, मैंने दिल्ली छोड़ने और इस सत्र में किसी अन्य राज्य से खेलने का फैसला किया है. मैंने पहले ही दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ को एनओसी के लिए आवेदन कर दिया है. कुछ पेशकश हैं लेकिन फिलहाल मैं यह खुलासा नहीं कर सकता कि मैं कहां जा रहा हूं. शायद अगले कुछ दिनों में मैं आपको बता पाउं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










