ePaper

लूट के रुपये छिपाने नंदीग्राम गया था बाप्पा

Updated at : 18 Jul 2015 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
लूट  के रुपये छिपाने नंदीग्राम गया था बाप्पा

हल्दिया. पाइकपाड़ा में दंपती की हत्या के बाद नंदीग्राम के दाउदपुर में अपनी ससुराल में अपनी बीमार बेटी को देखने नहीं, बल्कि लूट के रुपये छिपाने बाप्पा आया था. बाप्पा द्वारा हत्या किये जाने की बात उसकी पत्नी पूर्णिमा भी जानती थी. शुक्रवार को पूर्णिमा ने कहा था कि वह इस बाबत कुछ नहीं जानती […]

विज्ञापन

हल्दिया. पाइकपाड़ा में दंपती की हत्या के बाद नंदीग्राम के दाउदपुर में अपनी ससुराल में अपनी बीमार बेटी को देखने नहीं, बल्कि लूट के रुपये छिपाने बाप्पा आया था. बाप्पा द्वारा हत्या किये जाने की बात उसकी पत्नी पूर्णिमा भी जानती थी. शुक्रवार को पूर्णिमा ने कहा था कि वह इस बाबत कुछ नहीं जानती थी. उसने यह भी कहा था कि उसका पति यह काम नहीं कर सकता. शुक्रवार को जांच अधिकारियों ने उसके घर के पास से झाडि़यों से दंपती की हत्या के बाद लाये गये एक लाख 87 हजार रुपये व गहने का पैकेट भी बरामद किया था. पूर्णिमा ने पुलिस की पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह हत्या व लूट की बात जानती थी, लेकिन डर के मारे पुलिस को कुछ नहीं बता सकी थी. शुक्रवार रात पुलिस ने पूर्णिमा से पूछताछ भले की थी, लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया था. शनिवार को पूर्णिमा ने कहा कि हत्या व लूट की बात वह जानती थी. बाप्पा ने घर आकर उसे हत्या तथा लूट की बात बतायी थी. पहले उसने गहने का पैकेट घर में छिपाया था, लेकिन बाद में बांस की झाडि़यों में उसे छिपा दिया था. पूर्णिमा ने कहा कि उसका पति बाप्पा अपनी बेटी के संबंध में गलत बातें सहन नहीं कर सका था. आवेश में आकर ही उसने हत्या की थी. घर में जाने पर वृद्ध दंपती हमेशा ही बेटी के संबंध में गलत बातें कहते थे. रोज एक ही बात सुन कर वह आवेश में आ गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola