ePaper

गोल्ड मेडलिस्ट झानो हांसदा को किया सम्मानित

Updated at : 18 Jul 2015 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
गोल्ड मेडलिस्ट झानो हांसदा को किया सम्मानित

फोटो- हैरी की है. तीरंदाज झानो पर हमें गर्व है- भास्करन जमशेदपुर. शनिवार की दोपहर जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में तीरंदाज झानो हांसदा को सम्मानित किया गया. झानो हाल ही में वर्जीनिया (अमेरिका) में हुए विश्व पुलिस व फायर गेम्स 2015 की कंपाउंड तीरंदाजी स्पर्धा में तीन स्वर्ण पदक जीत कर लौटी हैं. मौके पर टाटा […]

विज्ञापन

फोटो- हैरी की है. तीरंदाज झानो पर हमें गर्व है- भास्करन जमशेदपुर. शनिवार की दोपहर जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में तीरंदाज झानो हांसदा को सम्मानित किया गया. झानो हाल ही में वर्जीनिया (अमेरिका) में हुए विश्व पुलिस व फायर गेम्स 2015 की कंपाउंड तीरंदाजी स्पर्धा में तीन स्वर्ण पदक जीत कर लौटी हैं. मौके पर टाटा स्टील के वीपी (कॉरपोरेट सर्विसेज) सुनील भास्करन,ने शाल व स्मृति चिह्न भेंट कर झानो को सम्मानित किया. इस दौरान झारखंड आर्चरी एसोसिएशन के सदस्यों के साथ टाटा स्टील आर्चरी के खिलाड़ी व कोच मौजूद थे. सुनील भास्करन का कहना था कि हमें इस बात पर गर्व है कि झानो हांसदा जैसे हीरो हमारे साथ हैं. चाहे जितनी कठिनाई आये, हिम्मत ना हारे : झानोइस दौरान झानो हांसदा ने अपने एक्सपीरिएंस को शेयर किया. झानो का कहना था कि जेआरडी से ही प्रैक्टिस कर आगे बढ़ी, यहां से मिलने वाले सपोर्ट के कारण ही इतना कुछ हासिल कर पायी. वहीं मैच के दौरान कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, यहां तक की खाना नहीं मिलता था केवल पैसे दे दिये जाते थे. लेकिन कभी भी हौसलों को डगमगाने नहीं दिया. चाहे जीवन में कितनी भी कठिनाई क्यों ना आये लेकिन कभी भी मुसीबत से हार नहीं माननी चाहिए. हमेशा अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए फोकस बना कर रखना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola