ePaper

छात्रा के साथ प्रधानाध्यापक ने किया छेड़खानी, ग्रामीणोंं ने किया पिटाई

Updated at : 14 Jul 2015 11:07 AM (IST)
विज्ञापन
छात्रा के साथ प्रधानाध्यापक ने किया छेड़खानी, ग्रामीणोंं ने किया पिटाई

चंद्रमंडीह (जमुई). विद्या के मंदिर में प्रधानाध्यापक द्वारा एक छात्रा के साथ छेड़खानी करने तथा उसके साथ आपत्तिजनक व्यवहार करने के आरोप में छात्रा के परिजनों तथा ग्रामीणों द्वारा प्रधानाध्यापक रत्नेश्वर रजक की जम कर पिटाई कर पुलिस के हवाले करने का एक मामला प्रकाश में आया है़ प्रत्येक दिन की तरह रविवार को भी […]

विज्ञापन

चंद्रमंडीह (जमुई). विद्या के मंदिर में प्रधानाध्यापक द्वारा एक छात्रा के साथ छेड़खानी करने तथा उसके साथ आपत्तिजनक व्यवहार करने के आरोप में छात्रा के परिजनों तथा ग्रामीणों द्वारा प्रधानाध्यापक रत्नेश्वर रजक की जम कर पिटाई कर पुलिस के हवाले करने का एक मामला प्रकाश में आया है़ प्रत्येक दिन की तरह रविवार को भी कोराने उच्च विद्यालय में कोरम पूरा करने के लिए छात्र-छात्राओं की पढ़ाई हो रही थी़ रविवार को करीब साढ़े नौ बजे चंद्रमंडीह निवासी (काल्पनिक नाम) सविता कुमारी जो कोराने उच्च विद्यालय की नवमी क्लास की छात्रा थी, वह पढ़ने के लिए स्कूल पहुंची, तो प्रधानाध्यापक रत्नेश्वर रजक ने अपने कार्यालय में बुलाया और बगल में बैठने को कहा और छात्रा से पूछने लगे कि तुम्हारे साथ कौन-कौन आया है़ तब छात्रा ने कहा मैं अकेली आयी हूं़ उसके बाद हमारा हाथ पकड़ कर अपनी ओर खिंचने लगे. इसके बाद अभद्र व्यवहार करने लगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola