झमाझम बारिश के लिए करना होगा इंतजार

पुरवैया हवा के कारण उड़ जा रहे बादलगोपालगंज. शनिवार को मौसम का मिजाज पल-पल बदलता रहा. सुबह ठंडी पुरवैया हवाओं से सुकून मिला, फिर फुहारों ने भिंगोया. मौसम ने दोपहर बाद पसीने छुड़ा दिये. शाम को मौसम खुशगवार हो गया. पुरवैया हवा 15 किमी की रफ्तार से चलती रही. हवा के कारण शहर में बिजली […]
पुरवैया हवा के कारण उड़ जा रहे बादलगोपालगंज. शनिवार को मौसम का मिजाज पल-पल बदलता रहा. सुबह ठंडी पुरवैया हवाओं से सुकून मिला, फिर फुहारों ने भिंगोया. मौसम ने दोपहर बाद पसीने छुड़ा दिये. शाम को मौसम खुशगवार हो गया. पुरवैया हवा 15 किमी की रफ्तार से चलती रही. हवा के कारण शहर में बिजली की कटौती भी खूब हुई. मौसम की रुख से किसानों को उम्मीद बढ़ने लगी है. मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएन पांडेय की मानें, तो अधिकतम तापमान 33.6 व न्यूनतम 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान में बुधवार के मुकाबले 2.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गयी. काले बादलों से घिरा रहा आसमानकाले बादलों से आसमान घिरा रहा. दोपहर में शाम का नजारा देखने को मिला. बादलों को हवा रुकने नहीं दे रही थी. इसके कारण बिना बरसे बादल लौट जा रहे थे. मौसम के इस हाल पर वैज्ञानिक पहले भी आशंका जता चुके हैं. दो दिनों तक अभी ऐसा मौसम बना रहेगा. बारिश भी बीच में झमाझम हो सकती है. इसी तरह शुक्रवार को आसमान घने काले बादलों से भरा पड़ा था. बादल देख लोगों को अच्छी बारिश की उम्मीद थी, परंतु उम्मीद के अनुरूप बारिश नहीं हुई. कुछ जगह को छोड़ कर बाकी जगहों पर केवल बूंदाबांदी ही हुई. मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएन पांडेय की मानें, तो 13 जुलाई तक जो पूर्वानुमान जताया गया है, उसके अनुसार 12-13 को ठीकठाक बारिश हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 33-34 और न्यूनतम 25-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. आसपास के जिलों में जुलाई के कुछ दिनों में भरपूर बारिश हुई है, परंतु गोपालगंज में 101.05 मिलीमीटर बारिश उम्मीद से कम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




