जटिलताओं की बात कहकर ईरान ने बातचीत का प्रस्ताव ठुकराया : अमेरिका

वाशिंगटन : सुंयक्त राष्ट्र महासभा की बैठक से इतर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनके ईरानी समकक्ष हसन रोहानी के बीच बहुप्रतीक्षित मुलाकात नहीं हो सकी क्योंकि ईरान ने जटिलताओं की बात कहते हुए बैठक का प्रस्ताव ठुकरा दिया.ओबामा प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अमेरिका ने ईरान को बैठक से जुड़ा प्रस्ताव […]
वाशिंगटन : सुंयक्त राष्ट्र महासभा की बैठक से इतर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनके ईरानी समकक्ष हसन रोहानी के बीच बहुप्रतीक्षित मुलाकात नहीं हो सकी क्योंकि ईरान ने जटिलताओं की बात कहते हुए बैठक का प्रस्ताव ठुकरा दिया.ओबामा प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अमेरिका ने ईरान को बैठक से जुड़ा प्रस्ताव दिया था जिसे ईरानी अधिकारियों ने ‘‘बेहद जटिल’’ बताते हुए ठुकरा दिया.
पहचान जाहिर ना किए जाने की शर्त पर अधिकारी ने कहा, ‘‘यहां किसी औपचारिक द्विपक्षीय बैठक से जुड़ी हमारे पास कोई योजना नहीं थी. हमने संकेत दिए थे कि अगर ऐसा मौका मिला तो दोनों नेता चर्चा कर सकते हैं.’’उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि ईरानियों ने हमसे बातचीत की, उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान में वर्तमान स्थिति को देखते हुए यह इस समय वार्ता उनके लिये मुमकिन नहीहं है.हालांकि अमेरिका, विदेश मंत्री जॉन कैरी के माध्यम से ईरान के साथ अपनी सीधी बातचीत जारी रखेगा जिसकी घोषणा ओबामा ने कल संयुक्त राष्ट्र महासभा में की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










