मशाल जुलूस आज चक्का जाम कल

Published at :25 Sep 2013 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
मशाल जुलूस आज चक्का जाम कल

गोविंदपुर/बोकारो थर्मल: झामुमो की ओर 15 सूत्री मांगों को लेकर 26 सितंबर को डीवीसी बोकारो थर्मल का चक्का जाम किया जायेगा. आंदोलन को देखते हुए मंगलवार को डीवीसी प्रबंधन ने निदेशक भवन में वार्ता बुलायी थी. लेकिन वार्ता में बोकारो थर्मल के परियोजना प्रधान जीपी सिंह के नहीं आने के कारण विधायक जगरनाथ महतो ने […]

विज्ञापन

गोविंदपुर/बोकारो थर्मल: झामुमो की ओर 15 सूत्री मांगों को लेकर 26 सितंबर को डीवीसी बोकारो थर्मल का चक्का जाम किया जायेगा. आंदोलन को देखते हुए मंगलवार को डीवीसी प्रबंधन ने निदेशक भवन में वार्ता बुलायी थी. लेकिन वार्ता में बोकारो थर्मल के परियोजना प्रधान जीपी सिंह के नहीं आने के कारण विधायक जगरनाथ महतो ने वार्ता का बहिष्कार कर दिया.

वार्ता में झामुमो से डुमरी विधायक के अलावा बोकारो जिला सचिव बेनीलाल महतो, प्रखंड अध्यक्ष संतोष महतो, महेश तुरी, टेकलाल महतो, मुखिया नरेश महतो, वरुण शर्मा, विनोद प्रसाद, लियाकत अंसारी, बाबूलाल सोरेन तथा डीवीसी प्रबंधन से ए प्लांट के मुख्य अभियंता प्रमोद कुमार, उपमहाप्रबंधक विजय श्रीवास्तव, कार्मिक प्रबंधक नीरज सिन्हा व पीके सिन्हा आदि थे.

इधर, वार्ता का बहिष्कार करने के बाद विधायक श्री महतो ने कहा कि बिना परियोजना प्रधान के वार्ता का कोई महत्व नहीं है. इस पर मुख्य अभियंता श्री कुमार ने कहा कि वे आज बाहर जाने वाले हैं, इस कारण उनसे ही वार्ता कर ली जाये. बाद में कार्मिक प्रबंधक श्री सिन्हा ने कहा कि प्रोजेक्ट हेड पावर प्लांट में विधायक श्री महतो के अलावा दो या तीन लोगों से ही वार्ता करेंगे. श्री सिन्हा के इतना कहते ही विधायक अपने समर्थकों के साथ वार्ता का बहिष्कार कर निदेशक भवन से बाहर निकल गये. श्री महतो ने कहा कि 26 सितंबर से प्लांट का चक्का जाम किया जायेगा. 25 सितंबर की शाम को मशाल जुलूस निकाला जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola