उपायुक्त से मिले विधायक

Published at :23 May 2015 8:41 AM (IST)
विज्ञापन
उपायुक्त से मिले विधायक

बोकारो : बोकारो विधायक बिरंची नारायण शुक्रवार को जिले के उपायुक्त मनोज कुमार से मुलाकात की. इस दौरान बिजली, पानी सहित अन्य समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की. विधायक ने कहा : बोकारो नगर के सभी सेक्टरों में दो वक्त पानी, 24 घंटे बिजली आपूर्ति बीएसएल प्रबंधन से सुनिश्चित करायें. साथ ही सीएसआर योजना […]

विज्ञापन
बोकारो : बोकारो विधायक बिरंची नारायण शुक्रवार को जिले के उपायुक्त मनोज कुमार से मुलाकात की. इस दौरान बिजली, पानी सहित अन्य समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की. विधायक ने कहा : बोकारो नगर के सभी सेक्टरों में दो वक्त पानी, 24 घंटे बिजली आपूर्ति बीएसएल प्रबंधन से सुनिश्चित करायें.
साथ ही सीएसआर योजना के तहत विस्थापित क्षेत्रों में भी चापाकल लगाया जाये. बोकारो विधानसभा के सभी जगहों में 18 से 20 घंटे बिजली मिलनी चाहिए. इसके लिए डीवीसी, बिजली बोर्ड मिलकर समस्या का समाधान करे. पीएचइडी 100 क्षेत्र में चापाकल लगाये. मौके पर संजय त्यागी,सुनील गोस्वामी, राजेंद्र विश्वकर्मा, कमलेश राय सहित अन्य शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola