पारा 42 के पार, जैविक उद्यान में गरमी से जानवरों को बचाने की व्यापक व्यवस्था

Published at :23 May 2015 8:40 AM (IST)
विज्ञापन
पारा 42 के पार, जैविक उद्यान में गरमी से जानवरों को बचाने की व्यापक व्यवस्था

बोकारो : सफेद बाघ कूलर की ठंडी हवा का लुत्फ उठा रहा है. हिरणों का झुंड टंकी में जमा पानी से प्यास बुझा रहा है. भालू अपने बच्चों के साथ स्वीमिंग पुल में खेल रहा है. चिलचिलाती धूप से बचने के लिए तेंदुआ पेड़ की छांव में आराम कर रहा है. गरमी का कहर चरम […]

विज्ञापन
बोकारो : सफेद बाघ कूलर की ठंडी हवा का लुत्फ उठा रहा है. हिरणों का झुंड टंकी में जमा पानी से प्यास बुझा रहा है. भालू अपने बच्चों के साथ स्वीमिंग पुल में खेल रहा है. चिलचिलाती धूप से बचने के लिए तेंदुआ पेड़ की छांव में आराम कर रहा है. गरमी का कहर चरम पर है.
उमस भरी गरमी से आदमी तो आदमी जानवर भी बेहाल है. पारा 40 के पार चला गया है. लोग गरमी से बचने के लिए तरह-तरह के जतन कर रहे हैं. उधर, सेक्टर 4 स्थित जैविक उद्यान में भी जानवरों को गरमी से बचाने के लिए कई तरह की व्यवस्था की गयी है.
जानवरों में टाइगर व बंदर को सबसे अधिक लू लगने का चांस होता है.
लू लगने पर इनके बचने की संभावना कम हो जाती है. इसलिए गरमी के दिनों में इनको लू से बचाने के लिए विशेष व्यवस्था की जाती है. नारियल के पत्ते से शेड, फव्वारा, पानी वाला भोजन, टैंकर से पानी की व्यवस्था की गयी है. जानवरों के कमरे को धोया जा रहा है, ताकि उनका आशियाना ठंडा रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola