हावड़ा का प्रदर्शन बेहतर : सीएम

हावड़ा. सोमवार दोपहर शरत-सदन में आयोजित प्रशासनिक बैठक संपन्न करने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हावड़ा में किये गये विकास-मूलक कामों पर संतुष्टि जाहिर की लेकिन वहीं दूसरी तरफ शहर में बढ़ रहे अपराध पर पुलिस को और अधिक सतर्क रहने की नसीहत दी है. लगभग डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में जिले […]
दोपहर 12.40 मिनट पर मुख्यमंत्री शरत सदन पहुंचीं. बैठक संपन्न होने के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस बैठक में पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, 100 दिनों का काम, कानून-व्यवस्था के अलावा समस्त विभागों के कार्यो पर समीक्षा की गयी. मुख्यमंत्री ने जिले में हुए विकास कार्य पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यहां का ओवर ऑल प्रदर्शन अच्छा है. हाल ही के दिनों में शहर में घटी कुछ आपराधिक घटना के बारे में पूछे जाने पर सुश्री बनर्जी ने कहा कि एक बच्चे का अपहरण व उसकी हत्या होने की घटना मैंने सुनी है लेकिन हत्यारा रिश्तेदार निकल जाये, तो फिर क्या किया जा सकता है. हालांकि उन्होंने माना कि पुलिस पहले ही दिन हत्यारे की पहचान कर ली थी लेकिन बच्चे के पिता के कहने के कारण पुलिस भरोसे पर हत्यारे को छोड़ दिया. उन्होंने पुलिस को सतर्क रहने की सलाह दी है. साथ ही कहा कि पुलिस अपना काम पुलिसिया अंदाज में ही करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




