व्यवस्था को दुरूस्त करने को प्राचार्य ने की बैठक

Published at :07 May 2015 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
व्यवस्था को दुरूस्त करने को प्राचार्य ने की बैठक

दरभंगा. दरभंगा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने को लेकर गुरुवार को प्राचार्य डा. आरके सिन्हा ने अधीक्षक कक्ष में बैठक की. इसमें उन्होंने सभी विभागों के हेल्थ मैनेजर, आउट सोर्सिंग के सफाई इंचार्ज, सुरक्षा कंपनी के इंचार्ज सहित विभिन्न विभागों से जुड़े कर्मियों को व्यवस्था में सुधार के लिए निर्देश दिया. […]

विज्ञापन

दरभंगा. दरभंगा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने को लेकर गुरुवार को प्राचार्य डा. आरके सिन्हा ने अधीक्षक कक्ष में बैठक की. इसमें उन्होंने सभी विभागों के हेल्थ मैनेजर, आउट सोर्सिंग के सफाई इंचार्ज, सुरक्षा कंपनी के इंचार्ज सहित विभिन्न विभागों से जुड़े कर्मियों को व्यवस्था में सुधार के लिए निर्देश दिया. कहा कि कॉलेज से लेकर अस्पताल तक मंे किसी तरह की समस्या नहीं रहनी चाहिए. बता दें कि एक दिन पूर्व ही एमसीआइ की टीम ने डीएमसीएच का निरीक्षण किया था. इस दौरान व्याप्त गंदगी देख नाराजगी जाहिर की थी. इसी को देखते हुए डा. सिन्हा ने आपात बैठक की. बैठक में प्रभारी अधीक्षक डा. संतोष मिश्र, उपाधीक्षक डा. बालेश्वर सागर भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola