अब तो बच्चों ने स्कूल जाना ही छोड़ दिया

Published at :15 Apr 2015 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
अब तो बच्चों ने स्कूल जाना ही छोड़ दिया

सन्हौला. नियोजित शिक्षकों की हड़ताल के कारण पिछले सात दिनों से विद्यालयों में सन्नाटा पसरा है. शुरू में एक-दो दिन बच्चे समय पर स्कूल आये. विद्यालय में ताला लटका देख वे वापस हो गये. अब तो बच्चों ने विद्यालय जाना ही छोड़ दिया है. प्रखंड के सभी नियोजित शिक्षक अपना-अपना विद्यालय बंद कर बीआरसी में […]

विज्ञापन

सन्हौला. नियोजित शिक्षकों की हड़ताल के कारण पिछले सात दिनों से विद्यालयों में सन्नाटा पसरा है. शुरू में एक-दो दिन बच्चे समय पर स्कूल आये. विद्यालय में ताला लटका देख वे वापस हो गये. अब तो बच्चों ने विद्यालय जाना ही छोड़ दिया है. प्रखंड के सभी नियोजित शिक्षक अपना-अपना विद्यालय बंद कर बीआरसी में धरना पर बैठे रहते हैं. ग्रामीण मो शकील बताते हैं कि विद्यालय बंद होने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो गयी है. पंचायत के मुखिया विजय मंडल ने बताया कि संघ के आह्वान पर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं. इनकी मांग जायज है. सरकार को शिक्षकों की मांग को पूरा करना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola