चाईबासा के लिए विवि की खबर

वीडियो फुटेज देख तोड़फोड़ करने वालों पर होगी कार्रवाई कुल शब्द(371)वीडियो फुटेज देख तोड़फोड़ करने वालों पर होगी कार्रवाईफ्लैग- को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य ने बिष्टुपुर थाने में की शिकायत – थाना प्रभारी को तसवीर व वीडियो फुटेज सौंपी संवाददाता, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा तोड़फोड़ मामले में […]
वीडियो फुटेज देख तोड़फोड़ करने वालों पर होगी कार्रवाई कुल शब्द(371)वीडियो फुटेज देख तोड़फोड़ करने वालों पर होगी कार्रवाईफ्लैग- को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य ने बिष्टुपुर थाने में की शिकायत – थाना प्रभारी को तसवीर व वीडियो फुटेज सौंपी संवाददाता, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा तोड़फोड़ मामले में प्रिंसिपल डॉ एसएस रजी ने बिष्टुपुर थाने में लिखित शिकायत की है. इसमें कहा गया है कि बुधवार को को-ऑपरेटिव कॉलेज के स्टाफ रूम में घुस कर तोड़फोड़ की गयी. डॉ रजी ने बिष्टुपुर थाना प्रभारी से मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने वीडियो फुटेज (सीसीटीवी कैमरे) के साथ अखबारों में छपी तोड़फोड़ की तसवीर भी सौंपी है. उन्होंने कहा कि अगर थाना प्रभारी के स्तर से कार्रवाई नहीं की जाती है, तो इस मामले में वरीय अधिकारियों से शिकायत करेंगे. वीसी ने प्रशासन की मदद लेने का दिया आदेश जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज और वीमेंस कॉलेज में हो रही घटना पर वीसी डॉ आरपीपी सिंह ने दोनों कॉलेज के नव नियुक्त प्रिंसिपल से बात की. उन्हें बताया गया कि घटना की जानकारी स्थानीय जिला प्रशासन को दें. जब भी युवक कॉलेज परिसर में घुस कर हंगामा या पठन-पाठन डिस्टर्ब करने का प्रयास करते हैं, तो उसी वक्त थाना के साथ एसडीओ को इसकी जानकारी दें. इसके बाद भी सुधार नहीं होने पर विवि अपने स्तर से इस मामले को देखेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










