कारपोरेट जासूसी: आरोपी को पुलिस हिरासत में भेजा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने कारपोरेट जासूरी के मामले में कथित रुप से कोयला, बिजली व अन्य मंत्रालयों के संवेदनशील दस्तावेज रखने के आरोप गिरफ्तार एक व्यक्ति को आज पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया.दिल्ली पुलिस ने नोएडा की एक सलाहकार कंपनी के कर्मचारी लोकेश को मुख्य मेट्रोपोलिटिन मजिस्ट्रेट सतीश कुमार […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने कारपोरेट जासूरी के मामले में कथित रुप से कोयला, बिजली व अन्य मंत्रालयों के संवेदनशील दस्तावेज रखने के आरोप गिरफ्तार एक व्यक्ति को आज पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया.दिल्ली पुलिस ने नोएडा की एक सलाहकार कंपनी के कर्मचारी लोकेश को मुख्य मेट्रोपोलिटिन मजिस्ट्रेट सतीश कुमार अरोडा की अदालत में पेश किया. अदालत ने पुलिस की इस दलील को स्वीकार कर लिया कि आरोप के कब्जे से बरामद ‘संवेदनशील’ दस्तावेजों की सच्चाई अभी सामने आनी है.
अपराध शाखा ने इस संबंध में एक अलग मामला दर्ज किया है. इस मामले में अब तक कुल मिलाकर 12 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं. पुलिस ने कहा कि नये दस्तावेज ‘संवेदनशील दस्तावेज’ हैं और उनकी जांच की जा रही है.वहीं लोकेश के वकील ने पुलिस की याचिका का विरोध किया. अपराध शाखा इस मामले में शास्त्री भवन के कम से कम छह लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. इस संबंध में दिल्ली, एनसीआर में तलाशी व छापेमारी जारी है. इस मामले में पुलिस ने 19 फरवरी को तेल मंत्रालय के दो कनिष्ठ अधिकारियों तथा तीन अन्य बिचौलियों को गिरफ्तार किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










