40 हजार रुपये के लिए विवाहिता की हत्या

Published at :11 Dec 2014 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
40 हजार रुपये के लिए विवाहिता की हत्या

गोपालगंज. दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहित की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया है. मृतका की मां ने दामाद सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. मीरगंज थाने के वृति टोला गांव की सलहता कुंवर की पुत्री की शादी उचकागांव थाना के दहीभाता गांव के अमरेंद्र […]

विज्ञापन

गोपालगंज. दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहित की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया है. मृतका की मां ने दामाद सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. मीरगंज थाने के वृति टोला गांव की सलहता कुंवर की पुत्री की शादी उचकागांव थाना के दहीभाता गांव के अमरेंद्र राय के साथ 2011 में हुई थी. शादी के समय 50 हजार रुपये दहेज तय की गयी थी. लेकिन, गरीबी के कारण वह 10 हजार ही दे सकी थी. ससुराल जाते ही उसकी पुत्री को 40 हजार रुपये के लिए प्रताडि़त किया जाने लगा. इधर, उसे कई दिनों तक भूखा रखा गया. फिर किसी ने फोन कर सूचना दी, तो वह गांव के लोगों को लेकर पुत्री के घर आयी, तो घर के लोग फरार थे एवं उसकी पुत्री की शव को गांव के बाहर बगीचे में जला दिया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola