ePaper

तृणमूल का नॉन स्टॉप धरना आज से

Updated at : 10 Jan 2020 3:05 AM (IST)
विज्ञापन
तृणमूल का नॉन स्टॉप धरना आज से

जब तक कानून वापस नहीं होता, तब तक जारी रहेगा धरना संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ सीएम ने की 10वीं पदयात्रा उत्तर 24 परगना में मध्यमग्राम से बारासात के चांपाडाली तक निकाली गयी रैली कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार संशोधित नागरिकता एक्ट के खिलाफ हमलावर हैं. उन्होंने गुरुवार को कहा कि विरोध प्रदर्शन के […]

विज्ञापन

जब तक कानून वापस नहीं होता, तब तक जारी रहेगा धरना

संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ सीएम ने की 10वीं पदयात्रा
उत्तर 24 परगना में मध्यमग्राम से बारासात के चांपाडाली तक निकाली गयी रैली
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार संशोधित नागरिकता एक्ट के खिलाफ हमलावर हैं. उन्होंने गुरुवार को कहा कि विरोध प्रदर्शन के दौरान किसी भी प्रकार की हिंसा स्वीकार्य नहीं है. राजनीतिक दलों और नेताओं को जिम्मेदार तरीके से व्यवहार करना चाहिए. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐलान किया है कि शुक्रवार से उनकी पार्टी कोलकाता में नॉन स्टॉप धरने पर बैठेगी. ये धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक सीएए कानून वापस नहीं हो जाता है. बता दें कि ममता बनर्जी लगातार इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं, गुरुवार को ममता की सीएए के खिलाफ ये 10वीं रैली थी.
लोगों से निजी जानकारी साझा नहीं करने को कहा
राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) को अद्यतन करने की प्रक्रिया को समूचे देश में एनआरसी लागू करने के पहले का कदम बताते हुए सुश्री बनर्जी ने लोगों को किसी के साथ भी निजी विवरण साझा नहीं करने को कहा. वह बोलीं, ‘इस बार एनपीआर फॉर्म में छह नयी निजी जानकारी मांगी गयी है. जनगणना के नाम पर मोदी सरकार लोगों की मां का बर्थ सर्टिफिकेट मांग रही है और एनपीआर में इस्तेमाल करना चाह रही है. जब तक हम हैं तब तक लोकतांत्रिक अधिकारों को छीनने नहीं देंगे.
उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम में सीएए विरोधी प्रदर्शन मार्च को संबोधित करते हुए सुश्री बनर्जी ने कहा, ‘अगर आपके यहां आकर कोई विवरण मांगता है तो उनके अनुरोध को ठुकरा देना.’उन्होंने कहा, ‘हमने नागरिकता कानून, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ सबसे पहले आवाज उठायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola