कल से सुलतानगंज में रुकेगी फरक्का एक्सप्रेस

भागलपुर : भागलपुर के रास्ते चलने वाली मालदा-नयी देहली (न्यू फरक्का) एक्सप्रेस शनिवार से सुलतानगंज में रुकेगी. रेलवे बोर्ड ने इसपर मुहर लगा दी है. वहीं, पूर्व रेलवे मुख्यालय ने भी नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. हालांकि, ठहराव का निर्णय पहले का है, लेकिन लोकसभा चुनाव के कारण यह लंबित था. फरक्का एक्सप्रेस सप्ताह में […]
भागलपुर : भागलपुर के रास्ते चलने वाली मालदा-नयी देहली (न्यू फरक्का) एक्सप्रेस शनिवार से सुलतानगंज में रुकेगी. रेलवे बोर्ड ने इसपर मुहर लगा दी है. वहीं, पूर्व रेलवे मुख्यालय ने भी नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. हालांकि, ठहराव का निर्णय पहले का है, लेकिन लोकसभा चुनाव के कारण यह लंबित था.
फरक्का एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन मालदा से मंगलवार व शनिवार एवं नयी दिल्ली से गुरुवार व रविवार को चलती है. फरवरी के अंतिम सप्ताह से ही न्यू फरक्का का ठहराव सुतालनगंज में होना था. श्रावणी मेले से पहले ठहराव होने कारण श्रद्धालुओं को इससे काफी सहूलियत मिलेगी. सीपीआरओ निखिल चक्रवर्ती ने बताया कि रेल मंत्रालय से ट्रेन ठहराव का निर्देश मिल गया है. प्रयोग के तौर पर एक जून से अगले छह माह तक सुलतानगंज में ट्रेन का ठहराव होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




