मधुबनी : चार बोगियों में लगी आग बची जानकी एक्सप्रेस
Updated at : 07 Apr 2019 9:04 AM (IST)
विज्ञापन

खजौली एएसएम की सूझबूझ से टला हादसा खजौली (मधुबनी) : जयनगर से कटिहार जानेवाली जानकी एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार की सुबह बर्निंग ट्रेन होते -होते बच गयी. ट्रेन के चार बोगी के निचले हिस्से से आग की लपटे उठती रही और ट्रेन अस्सी किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ती रही. इस बात की जानकारी न तो ट्रेन […]
विज्ञापन
खजौली एएसएम की सूझबूझ से टला हादसा
खजौली (मधुबनी) : जयनगर से कटिहार जानेवाली जानकी एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार की सुबह बर्निंग ट्रेन होते -होते बच गयी. ट्रेन के चार बोगी के निचले हिस्से से आग की लपटे उठती रही और ट्रेन अस्सी किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ती रही.
इस बात की जानकारी न तो ट्रेन के गार्ड को हो सका और न ही किसी यात्री या चालक को. पर खजौली स्टेशन के एएसएम की सूझबूझ से यह हादसा टल गया. जयनगर से शनिवार की सुबह चार बजकर 40 मिनट पर जानकी एक्सप्रेस ट्रेन 15284 कटिहार के लिए खुली.
ट्रेन करीब अस्सी किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी. जयनगर से खुलने के बाद यह ट्रेन अठारह मिनट बाद यानी की 4 बजकर 58 मिनट पर क्रॉस की. यहां पर ट्रेन का ठहराव नहीं था. पर स्टेशन पर उस समय ड्यूटी कर रहे एएसएम मनोज कुमार की नजर बीच के तीन चार बोगी के निचले हिस्से (चक्का के उपर ) से आग की लपटें पर पड़ी.
ट्रेन आगे निकल चुकी थी. मनोज कुमार ने तत्काल इसकी सूचना अगले स्टेशन राजनगर को दी. यहां यह बता दें कि ट्रेन का ठहराव राजनगर स्टेशन भी नहीं था. खजौली स्टेशन के एएसएम मनोज कुमार ने बताया है कि उन्होंने जब आग की लपटें उठते देखा तो इसकी सूचना राजनगर स्टेशन को दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




