सरकारी हाइस्कूलों में खत्म होगी डीडीअो की भूमिका
Updated at : 06 Jun 2018 1:52 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : सरकारी हाइ स्कूलों में डीडीअो की भूमिका खत्म होगी. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने एक पत्र जारी करते हुए कहा है कि सभी शिक्षकों को वेतन लेने में किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो, इसके लिए डीडीअो के पास दौड़ने की आवश्यकता नहीं है. जिला व निदेशालय स्तर पर एक पदाधिकारी […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : सरकारी हाइ स्कूलों में डीडीअो की भूमिका खत्म होगी. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने एक पत्र जारी करते हुए कहा है कि सभी शिक्षकों को वेतन लेने में किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो, इसके लिए डीडीअो के पास दौड़ने की आवश्यकता नहीं है. जिला व निदेशालय स्तर पर एक पदाधिकारी ही डीडीअो होगा, जो शिक्षकों के वेतन संबंधी फाइलों पर हस्ताक्षर करने के लिए अधिकृत होगा.
इससे समय की बचत होने के साथ ही काम-काज में भी सहूलियत होगी. गौरतलब है कि पूर्वी सिंहभूम जिले के सरकारी हाइ स्कूलों में डीडीअो के कुल 11 पद हैं, लेकिन सिर्फ एक ही डीडीअो से काम चलाया जा रहा है. नये नियम के लागू होने के बाद उक्त एक डीडीअो के पद को भी खत्म कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




